{"_id":"63234ca4400e5c32a21d9218","slug":"minister-vishvendra-attacked-pwd-minister-bhajan-lal-in-front-of-gehlot","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क पर सियासत: मंत्री का गहलोत के सामने मंत्री पर तंज, कहा- तो रास्ते में हो जाएगी प्रेग्नेंट महिला की डिलीवरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क पर सियासत: मंत्री का गहलोत के सामने मंत्री पर तंज, कहा- तो रास्ते में हो जाएगी प्रेग्नेंट महिला की डिलीवरी
Thu, 15 Sep 2022 09:32 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Thu, 15 Sep 2022 09:32 PM IST
सार
विश्वेंद्र सिंह ने खुद को सीएम गहलोत का सबसे बड़ा पायलट बताया। उन्होंने कहा- सीएम साहब आपका सबसे बड़ा पायलट मैं हूं, क्योंकि मेरे पास नागरिक उड्डयन विभाग है। हालांकि, सीएम गहलोत और मंत्री जाटव ने विश्वेंद्र सिंह के बयान पर कोई भी प्रतिक्रिया नहीं दी।
विज्ञापन
पर्यटन मंत्री विश्वेंद्र सिंह।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान सरकार में मंत्री और कांग्रेस विधायकों का एक दूसरे पर तंज कसने का दौरा जारी है। इसमें ताजा नाम है पर्यटन मंत्री विश्वेंद्र सिंह का। प्रदेश की खस्ताहाल सड़कों को लेकर उन्होंने लोक निर्माण विभाग (PWD) मंत्री भजनलाल जाटव पर सीएम अशोक गहलोत के सामने तंज कसा। कहा- मेरे गले में जो पट्टा है, वह मंत्री भजनलाल के कारण ही है। सड़कों की हालत इतनी खराब है कि गर्भवती महिला को अस्पताल लेकर जाओ तो रास्ते में ही डिलीवरी हो जाती है।
विज्ञापन
दरअसल, पर्यटन मंत्री विश्वेंद्र सिंह गुरुवार को भरतपुर के कुंहेर के पला गांव में राजीव गांधी ग्रामीण ओलिंपिक ब्लॉक स्तरीय खेलों के समापन अवसर पर लोगों के संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, मंत्री भजनलाल जाटव जाटव सहित अन्य नेता भी मौजूद थे।
विज्ञापन
इस दौरान विश्वेंद्र सिंह ने खुद को सीएम गहलोत का सबसे बड़ा पायलट बताया। उन्होंने कहा- सीएम साहब आपका सबसे बड़ा पायलट मैं हूं, क्योंकि मेरे पास नागरिक उड्डयन विभाग है। हालांकि, सीएम गहलोत और मंत्री जाटव ने विश्वेंद्र सिंह के बयान पर कोई भी प्रतिक्रिया नहीं दी। बता दें कि पिछले कुछ दिनों से प्रदेश सरकार के कई मंत्री और विधायक एक-दूसरे पर लगातार हमला बोल रहे हैं।
विज्ञापन