फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Married woman eloped with lover after 17 years of marriage in Sikar love affair

Rajasthan: शादी के 17 साल बाद प्रेमी के साथ फरार हुई पत्नी, पति ने मौसेरे भाई पर लगाया आरोप

Thu, 05 Jan 2023 04:19 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर Published by: उदित दीक्षित Updated Thu, 05 Jan 2023 04:19 PM IST
सार

प्रेमी संग फरार हुई महिला की शादी 2005 में हुई थी। उसके एक बेटा भी है। हैरानी की बात ये है कि वह जिस मौसेरे देवर के साथ फरार हुई है उसके खिलाफ उसने  2013 में दुष्कर्म का केस भी दर्ज कराया था।

विज्ञापन
Married woman eloped with lover after 17 years of marriage in Sikar love affair
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजस्थान के 17 साल बाद एक विवाहिता अपने प्रेमी देवर के साथ फरार हो गई। पति का आरोप है कि उसकी मौसी का लड़का उसकी पत्नी को बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया है। वह अपने साथ घर में रखे रुपये और जेवरात भी ले गई है। परेशान पति ने शहर के नीमकाथाना सदर में आरोपी मौसी के लड़के के खिलाफ केस दर्ज कराया है।   

विज्ञापन


झुंझुनू जिल के रहने वाले दिलबाग सिंह ने सीकर के नीमकाथाना में केस दर्ज कराया है। उसने अपनी शिकायत में पुलिस को बताया कि साल 2005 में उसकी शादी सुशीला से हुई थी। उनके एक बेटा भी है। उसकी मौसी का लड़का सुभाष लंबे समय से उसकी पत्नी को परेशान कर रहा था। 2013 में सुशीला ने सुभाष के खिलाफ दुष्कर्म का केस भी दर्ज कराया था। जिसके बाद दोनों परिवारों के बीच से दुश्मनी हो गई थी।     
विज्ञापन


दिलबाग का आरोप है दुष्कर्म का केस दर्ज कराने के बाद से आरोपी सुभाष उसे लगातार धमकी दे रहा था। आरोपी उससे कहता था कि वह पति-पत्नी को साथ नहीं रहने देगा। वह सुशीला के साथ शादी करके मानेगा। इसके लिए वह उसे घर से उठा ले जाएगा। कुछ दिन पहले सुशीला घर में रखी जेवर और नकदी लेकर चली गई। उसके पति दिलबाग ने उसे काफी तलाश किया, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। जिसके बाद वह नीमकाथाना सदर पहुंचा और आरोपी सुभाष के खिलाफ केस दर्ज कराया। पीड़ित दिलबाग का आरोप है कि सुभाष उसकी पत्नी सुशीला को बहला-फुसलाकर भगा ले गया है। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed