{"_id":"62f63167ab771a7fe1280120","slug":"lover-couple-committed-suicide-in-dholpur-eight-people-responsible-for-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"Suicide: तीन साल का प्यार चंद मिनट में खत्म, प्रेमी-प्रेमिका ने दी जान, नोट में लिखा- मौत के जिम्मेदार आठ लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Suicide: तीन साल का प्यार चंद मिनट में खत्म, प्रेमी-प्रेमिका ने दी जान, नोट में लिखा- मौत के जिम्मेदार आठ लोग
Fri, 12 Aug 2022 04:24 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Fri, 12 Aug 2022 04:24 PM IST
सार
नाबालिग लड़की कक्षा नौ की छात्रा थी। वहीं उसका प्रेमी सोनू प्राइवेट नौकरी करता था। दोनों एक दूसरे से शादी करना चाहते थे, लेकिन लड़की के घर वाले इसके लिए तैयार नहीं थे। इससे परेशान होकर दोनों ने आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान के धौलपुर में प्रेमी-प्रेमिका ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। नाबालिग मृतका ने आत्महत्या से पहले एक सुसाइड नोट लिखकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। जिसमें उसने अपने परिवार के आठ लोगों को दोनों की मौत का जिम्मेदार बताया है। साथ ही उसने नोट में यह भी लिखा की हमारी मौत के बाद प्रेमी के परिवार वालों को परेशान न किया जाए।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार धौलपुर में रहने वाला 22 साल का युवक सोनू और 15 साल की नाबालिग लड़की पिछले 3 साल से एक दूसरे से प्यार करते थे। नाबालिग की बड़ी बहन की शादी उसके प्रेमी के गांव में हुई है। तीन साल पहले शादी के दौरान उनकी मुलाकात हुई थी, जिसके बाद दोनों एक दूसरे से प्यार करने लगे। इसी बीच लड़की के घरवालों उसके प्रेम प्रसंग के बारे में पता चल गया, लेकिन वह शादी के लिए तैयार नहीं हुए। इससे परेशान होकर दोनों ने आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
गुरुवार को प्रेमी युवग ने सुसाइड नोट लिखा और उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। अपने नोट में नाबालिग ने लिखा कि हमारी मौत के जिम्मेदार मेरी बड़ी बहन, जीजा और परिवार के आठ लोग हैं। यह नहीं चाहते थे कि हम दोनों शादी करें। इन लोगों ने शादी नहीं करने के लिए मुझ पर दवाब बनाया। इस कारण हम दोनों आत्महत्या कर रहे हैं। मेरी मौत के बाद सोनू के परिवार वालों को परेशान नहीं किया जाए। सोशल मीडिया पर सुसाइड नोट देखकर सोनू के दोस्तों ने मामले की जानकारी पुलिस और उसके परिजनों को दी। पुलिस ने सांडा रेलवे ट्रैक से दोनों के शव बरामद कर लिए। साथ ही केस दर्ज कर मामले की जांच भी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार नाबालिग लड़की कक्षा नौ की छात्रा थी। वहीं उसका प्रेमी सोनू प्राइवेट नौकरी करता था। दोनों एक दूसरे से शादी करना चाहते थे, लेकिन लड़की के घर वाले इसके लिए तैयार नहीं थे। जिसके बाद दोनों ने आत्महत्या करने का फैसला लिया। इधर, पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। सुसाइड में नामजद लोगों से जल्द ही पूछताछ की जाएगी।