{"_id":"62f670660bdbd960791b274f","slug":"lightning-strikes-acid-tanker-hindustan-zinc-plant-one-killed-10-injured-chittorgarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: बिजली गिरने से एसिड टैंक फटा, हिंदुस्तान जिंक के एक कर्मचारी की मौत, नौ घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: बिजली गिरने से एसिड टैंक फटा, हिंदुस्तान जिंक के एक कर्मचारी की मौत, नौ घायल
Fri, 12 Aug 2022 08:55 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, चित्तौड़गढ़
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, चित्तौड़गढ़
Published by: उदित दीक्षित
Updated Fri, 12 Aug 2022 08:55 PM IST
सार
राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले में बिजली गिरने से एसिड टैंक फट गया। हादसे में हिंदुस्तान जिंक के एक कर्मचारी की मौत हो गई, जबकि नौ घायल हो गए।
विज्ञापन
घायलों को लाया गया अस्पताल।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले में हिंदुस्तान जिंक में बिजली गिरने से एसिड टैंक फट गया। हादसे में एक कर्मचारी की मौत हो गई, जबकि 9 घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया, जहां से उन्हें उदयपुर रेपर कर दिया है। वहीं मौके पर बचाव कार्य जारी है। पुलिस सहित अन्य टीमें मौके पर मौजूद हैं।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार शुक्रवार शाम को हिंदुस्तान जिंक के हाइड्रो प्लांट में एक एसिड टैंकर पर आकाशीय बिजली गिर गई। जिससे टैंकर में ब्लास्ट हो गया, एसिड का रिसाव के कारण मौके पर मौजूद 10 कर्मचारी झुलस गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिकी इलाज के दौरान एक की मौत हो गई। मृतक कर्मचारी की अभी पहचान नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
हादसे में किशन पुत्र माधु गुर्जर, मनोहर पुत्र पृथ्वीराज नाई, नाहर पुत्र दलपतसिंह, नीरज पुत्र जगन्नाथ सिंह, सत्यनारायण पुत्र शंकर दास, गोपाल पुत्र बद्रीलाल बैरागी, शिवराय पुत्र प्रशांत कुमार रावत सहित अन्य दो लोग घायल हुए हैं।
विज्ञापन