फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Kota News ›   women murder in kota

गला रेंतकर महिला की हत्या

Sun, 19 Mar 2017 08:27 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Sun, 19 Mar 2017 08:27 PM IST
विज्ञापन
women murder in kota
demo pic - फोटो : अमर उजाला
कोटा में रविवार को एक महिला की गला रेंतकर हत्या करने की दर्दनाक घटना सामने आई है। घटना के बाद से ही महिला का पति मौके से फरार है। ऐसे में पुलिस उसे हत्या में संदिग्ध मानकर तलाश कर रही है।
विज्ञापन


कुन्हाड़ी थाना पुलिस ने बताया कि मृतका तमन्ना यहां बरड़ा बस्ती की रहने वाली थी। मृतका की मां नजमा ने बेटी के पति युनूस पर उसकी हत्या करने का आरोप लगाया है। उसका कहना है कि युनूस को शराब का नशा करने की आदत थी। इसके लिए वह उसकी बेटी तमन्ना से पैसे मांगता था। जब वह पैसा देने से मना कर देती तो अक्सर दोनों के बीच झगड़ा हो जाता था। जानकारी के अनुसार इन झगड़ों की वजह से ही तमन्ना सुल्तानपुर स्थित अपने पति के घर को छोड़कर यहां बस्ती में रहने आई थी।
विज्ञापन


रविवार सुबह जब तमन्ना की बुआ ने उसके घर आई तो किसी ने दरवाजा नहीं खोला। काफी देर तक भी कोई प्रतिक्रिया नहीं होने पर बुआ ने खिड़की से झांका। देखने पर उसकी आंखें दंग रह गई। रजाई पर खून फैला देख उसने तुरन्त पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर तमन्ना के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed