फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Kota News ›   Two youths died after car overturned in a ditch on Guna-Baran State Highway in Rajasthan

Rajasthan: शादी समारोह से लौट रहे युवकों की कार गुना-बारां स्टेट हाइवे पर खाई में पलटी, दो की मौत

Wed, 02 Nov 2022 02:33 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बारां
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बारां Published by: अरविंद कुमार Updated Wed, 02 Nov 2022 02:33 PM IST
सार

राजस्थान के बारां जिले में गुना-बारां स्टेट हाइवे पर दर्दनाक हादसा हुआ है। हादसे में दो युवकों की मौत, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हुए हैं। हादसे में कार सड़क किनारे खाई में पलट गई थी।

विज्ञापन
Two youths died after car overturned in a ditch on Guna-Baran State Highway in Rajasthan
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बारां जिले में एक कार के गहरी खाई में गिरने से दो लोगों की मौत हो गई और दो युवक घायल हो गए। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि घटना गुना-बारां स्टेट हाइवे पर मंगलवार और बुधवार की दरमियानी रात को हुई।

विज्ञापन


एसएचओ बापचा थाना सुरेंद्र कुंतल ने कहा, चार दोस्त विशाल शर्मा (32), राहुल शर्मा (33), पंकज देवरा (33) और शाहिद (30) मध्यप्रदेश के गुना शहर में एक शादी में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे। इसी दौरान गुना-बारां स्टेट हाइवे पर उनकी कार खाई में पलट गई। पुलिस के गश्ती वाहन ने चारों घायलों को बापचा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। इनमें विशाल और राहुल को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जबकि पंकज और शाहिद को इलाज के लिए कोटा के एक निजी अस्पताल में रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


एसएचओ ने बताया, बुधवार सुबह पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए। मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि चारों दोस्तों ने गुना जाने के लिए मंगलवार दोपहर को अपने एक दोस्त से वाहन उधार लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed