Rajasthan: कोटा के सुल्तानपुर डाबर गांव में तीन लड़कियां नहर में डूबीं, दो का शव निकाला गया, एक की तलाश जारी
तीन लड़कियां नहर में नहाने गईं थीं, इसी दौरान हादसा हो गया। मरने वाली लड़कियों की उम्र 16 और 12 साल है। जबकि एक लड़की की तलाश जारी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोटा के ग्रामीण क्षेत्र सुल्तानपुर के डाबर गांव में दर्दनाक हादसा हो गया। नहर में नहाने के लिए गई तीन लड़कियां पानी में डूब गई। हादसे में दो नाबालिग की मौत हो गई। वहीं एक की तलाश जारी है।
जानकारी के अनुसार रविवार को तीन बालिकाएं नहाने के लिए नहर पर गई थी। इसी दौरान एक लड़की का पैर फिसल गया और वो पानी में गिर गई। पानी का बहाव अधिक होने के कारण वो बहने लगी। उसे डूबता देख दोनों किशोरियों ने भी बचाने के लिए पानी में छलांग लगा दी। जिससे वो दोनों भी डूब गईं।
सूचना पर पुलिस पहुंची। अर्चना सुमन (उम्र 16 साल) डाबर गांव निवासी और राधा (12 साल) महादिव गांव का शव निकाला गया। जबकि डाबर निवासी नंदनी सुमन की तलाश की जा रही है।