फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Kota News ›   Kota News: Undertrial prisoner who attacked his wife with acid dies

Kota News: पत्नी पर एसिड से हमला करने वाले पति की हुई मौत, कोटा सेंट्रल जेल में बंद था आरोपी पति

Fri, 16 May 2025 04:31 PM IST
कोटा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा Published by: कोटा ब्यूरो Updated Fri, 16 May 2025 04:31 PM IST
सार

कैदी डायबिटीज, हार्ट और लीवर संबंधी बीमारियों से ग्रसित था। गुरुवार को तबीयत बिगड़ने पर उसे न्यू मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। 49 वर्षीय सुनीत को जनवरी 2025 में जेल में शिफ्ट किया गया था।

विज्ञापन
Kota News: Undertrial prisoner who attacked his wife with acid dies
सुनीत का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के कोटा जिले में पत्नी पर एसिड फेंकने के आरोप में कोटा सेन्ट्रल जेल में बंद विचाराधीन कैदी की बीमारी के चलते न्यू मेडिकल काॅलेज अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतक कैदी के शव का पुलिस ने एमबीएस अस्पताल में की मोर्चरी में रखवाया, जहां पर परिजनों की मौजूदगी में उसके शव की पोस्टमार्टम की प्रक्रिया की जा रही है।

विज्ञापन


कोटा सेंट्रल जेल जेलर धारा सिंह ने बताया कि विचाराधीन कैदी 49 वर्षीय सुनीत उर्फ बॉबी था, जो कि जनवरी 2025 में कोटा सेंट्रल जेल में शिफ्ट हुआ था। कैदी को डायबिटीज, हार्ट और लीवर संबंधी बीमारी थी। जिसका अस्पताल में इलाज भी चल रहा था। गुरुवार को तबीयत बिगड़ने पर उसे एमबीएस हॉस्पिटल लेकर गए। वहां से उसे न्यू मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल शिफ्ट किया। वहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। उसके बाद मृतक कैदी के परिजनों को इसकी सूचना दी। वहीं, सामने आया है कि जेल में बंद विचाराधीन कैदी सुनीत मूलरूप से झालावाड़ का रहने वाला था। उसके दो कोटा और जयपुर में भी घर बताए गए हैं। तबीयत खराब होने पर उसे हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया था।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- पीएम मोदी बीकानेर से 103 रेलवे स्टेशनों का करेंगे वर्चुअल उद्घाटन, करणी माता के दर्शन करने जाएंगे
विज्ञापन
विज्ञापन


ये था पूरा मामला
बता दें कि 18 जनवरी 2025 को कोटा के महावीर नगर थाना इलाके में पति सुनीत ने अपनी पत्नी के हाथ-पैर बांधकर उस पर एसिड फेंक दिया था। उसकी पत्नी ग्रेड थर्ड टीचर है। वारदात के बाद आरोपी पति ने कमरे को बाहर से लॉक किया और भाग गया। ऐसे में महिला ने टीचर ने हिम्मत दिखाते हुए खुद फोन कर एंबुलेंस, पुलिस और अपने भाई को घटना की जानकारी दी। पत्नी की शिकायत पर महावीर नगर थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया था और आरोपी पति सुनीत को गिरफ्तार कर लिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed