फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bikaner News ›   Bikaner: PM Modi will virtually inaugurate 103 railway stations in Bikaner, will visit Karni Mata

Bikaner: पीएम मोदी बीकानेर से 103 रेलवे स्टेशनों का करेंगे वर्चुअल उद्घाटन, करणी माता के दर्शन करने जाएंगे

Fri, 16 May 2025 01:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 16 May 2025 01:31 PM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 मई को बीकानेर आ रहे हैं। वे यहां पलाना से 103 रेलवे स्टेशनों का वर्चुअल उद्घाटन करेंगे। इसके बाद उनके देशनोक में करणी माता के दर्शन करने भी जाएंगे।

विज्ञापन
Bikaner: PM Modi will virtually inaugurate 103 railway stations in Bikaner, will visit Karni Mata
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीकानेर के पास स्थित पलाना गांव 22 मई को एक ऐतिहासिक क्षण का साक्षी बनने जा रहा है। इस दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देशभर के 103 रेलवे स्टेशनों का सामूहिक रूप से वर्चुअल उद्घाटन करेंगे और कुछ प्रस्तावित स्टेशनों का शिलान्यास भी किया जाएगा। यह कार्यक्रम भारतीय रेलवे के अब तक के सबसे बड़े वर्चुअल लोकार्पण आयोजनों में से एक माना जा रहा है।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री मोदी के इस कार्यक्रम के लिए बीकानेर में तैयारियां जोरों पर हैं। इसे लेकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा 17 मई को पलाना पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लेंगे। जानकारी के अनुसार रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव भी प्रधानमंत्री के साथ इस दौरे में शामिल हो सकते हैं।
विज्ञापन


गुरुवार को बीकानेर की जिला कलेक्टर नम्रता वृष्णि और पुलिस अधीक्षक कावेन्द्र सिंह सागर ने पलाना पहुंचकर कार्यक्रम स्थल और हेलीपैड के लिए उपयुक्त स्थानों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Rajasthan News: जैसलमेर कलेक्टर के खिलाफ आरएएस एसो. ने सीएम को चिट्ठी लिखी, हड़ताल पर जाने की चेतावनी
केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने कार्यक्रम की पुष्टि करते हुए कहा कि यह भारतीय रेलवे का एक बड़ा और महत्वपूर्ण आयोजन होगा। हालांकि रेलवे प्रशासन की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक सूचना जारी नहीं की गई है, लेकिन स्थानीय प्रशासन ने तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। सुरक्षा, यातायात और अन्य व्यवस्थाओं को लेकर प्रशासनिक अमला पूरी गंभीरता से जुटा हुआ है और सभी तैयारियां तेजी से आगे बढ़ रही हैं।

रेल मंत्रालय की अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत बीकानेर मंडल में डबवाली, गोगामेड़ी और लालगढ़ जैसे रेलवे स्टेशन अत्याधुनिक स्वरूप में तैयार किए जा चुके हैं। जोधपुर मंडल के देशनोक रेलवे स्टेशन का कार्य भी पूर्ण हो चुका है। कुल मिलाकर बीकानेर मंडल के 22 रेलवे स्टेशनों का पुनर्विकास किया जा रहा है, जिनमें यात्री सुविधाओं के साथ-साथ स्टेशन इन्फ्रास्ट्रक्चर को भी अत्याधुनिक स्वरूप दिया गया है।


प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से दौरे के संकेत मिलने के बाद जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। अधिकारियों का कहना है कि तैयारियों को समयबद्ध ढंग से पूरा कर लिया जाएगा। प्रधानमंत्री मोदी का यह दौरा न सिर्फ रेलवे विकास को रफ्तार देगा, बल्कि बीकानेर संभाग के लिए भी एक अहम राजनीतिक और विकासात्मक संदेश माना जा रहा है।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी पहुंचेंगे बीकानेर
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रस्तावित बीकानेर दौरे को लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा शनिवार को बीकानेर पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री दोपहर 12:30 बजे जयपुर एयरपोर्ट से रवाना होकर दोपहर 1:10 बजे नाल एयरपोर्ट पहुंचेंगे।यहां से वे 1:15 बजे रवाना होकर दोपहर 1:35 बजे रिद्धि सिद्धि भवन में एक स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद वे दोपहर 3:35 बजे कार्यक्रम स्थल से रवाना होकर शाम 4 बजे पलाना गांव में एक अन्य कार्यक्रम में भाग लेंगे।मुख्यमंत्री शाम 5 बजे पलाना से रवाना होकर 5:10 बजे देशनोक स्थित करणी माता मंदिर में दर्शन करेंगे। यहां से वे शाम 5:30 बजे तिरंगा यात्रा में भाग लेने के लिए देशनोक में ही रवाना होंगे।तिरंगा यात्रा के पश्चात मुख्यमंत्री शाम 6:30 बजे रवाना होकर 7:15 बजे नाल एयरपोर्ट पहुंचेंगे और शाम 7:20 बजे जयपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।मुख्यमंत्री के इस दौरे को प्रधानमंत्री मोदी की आगामी यात्रा की तैयारियों से जोड़कर देखा जा रहा है, जिसे लेकर प्रशासनिक स्तर पर भी तैयारियां जोरों पर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed