{"_id":"6aae0c13c0bc66770e0edead","slug":"the-bjp-which-has-secured-a-clear-majority-is-threatened-with-councillors-confined-kota-news-c-1-1-noi1391-4741361-2026-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोटा में मेयर पद के लिए घमासान: भाजपा में खींचतान के बाद पार्षदों के फोन बंद, कांग्रेस ने भी उतारा प्रत्याशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोटा में मेयर पद के लिए घमासान: भाजपा में खींचतान के बाद पार्षदों के फोन बंद, कांग्रेस ने भी उतारा प्रत्याशी
Sat, 19 Sep 2026 05:41 PM IST
कोटा ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
Published by: कोटा ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2026 05:41 PM IST
सार
कोटा नगर निगम में भाजपा का बोर्ड बनने के बाद मेयर और डिप्टी मेयर पद को लेकर पार्टी के भीतर खींचतान की स्थिति सामने आई है। बगावत की आशंका के बीच भाजपा ने अपने पार्षदों की बाड़ाबंदी कर उन्हें चित्तौड़गढ़ भेजा है।
विज्ञापन
मेयर पद के लिए खींचतान शुरू
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
कोटा जिले में नगर निगम चुनाव की मतगणना के बाद अब मेयर पद के लिए खींचतान शुरू हो गई है। भाजपा का बोर्ड बनने के बाद ओबीसी महिला आरक्षित सीट पर मेयर पद के लिए जिन पार्षद महिलाओं के नाम को लेकर संभावना जताई जा रही थी, अब उसमें कई पेच फंस गए हैं। भाजपा में मेयर और डिप्टी मेयर पद को लेकर खींचतान होते देख अब पार्टी को बगावत का डर सताने लगा है। ऐसे में रातोंरात भाजपा के सभी पार्षदों की बाड़ाबंदी कर उन्हें चित्तौड़गढ़ ले जाया गया है। हालांकि, करीब पांच महिला पार्षद पारिवारिक कारण बताकर नहीं गई हैं।
विधायकों और जिलाध्यक्ष ने पार्षदों को बुलाया
बाड़ाबंदी से पहले कोटा दक्षिण विधायक संदीप शर्मा और लाडपुरा विधायक कल्पना देवी ने अपने-अपने क्षेत्र से जीते हुए पार्षदों को पहले अपने-अपने कार्यालय बुलाया। दूसरी तरफ जिला अध्यक्ष राकेश जैन ने कोटा उत्तर में रामगंज मंडी क्षेत्र के पार्षदों को बुलाया। सभी से बातचीत करने के बाद रात को ही सभी पार्षदों को बाहर भेज दिया गया। यहां तक कि सभी पार्षदों के मोबाइल भी बंद करवाकर लिफाफे में रख दिए गए हैं।
नौ महिला ओबीसी पार्षदों के नामांकन तैयार
पार्टी की तरफ से नौ महिला ओबीसी पार्षदों के नामांकन तैयार करवाए गए हैं। लेकिन इसका फीडबैक सामने आने के बाद पार्टी के बड़े नेता सकते में आ गए हैं। वहीं, डिप्टी मेयर पद पर लाडपुरा विधायक कल्पना देवी ने अपने क्षेत्र के पार्षद की डिमांड रखी है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- कोटपूतली में चुनाव से पहले गरमाई सियासत: पार्षद को ढूंढने की मांग को लेकर महापंचायत, थाने के घेराव की चेतावनी
कांग्रेस ने सुनीता सुमन को बनाया मेयर प्रत्याशी
वहीं, दूसरी तरफ कांग्रेस भी इस मौके को हाथ से जाने नहीं देना चाहती। ऐसे में कांग्रेस की तरफ से देर रात मेयर प्रत्याशी के लिए नाम फाइनल कर दिया गया है। कोटा उत्तर के वार्ड से जीतीं सुनीता सुमन को मेयर प्रत्याशी बनाया जा रहा है। वार्ड नंबर 17 से जीती कांग्रेस पार्षद सुनीता सुमन को मेयर पद के लिए आज नामांकन भरवाया जाएगा। हालांकि, नगर निगम चुनाव की मतगणना में कांग्रेस अपना दमखम पूरी तरह से नहीं दिखा सकी है। लेकिन जिस तरह से भाजपा में खींचतान शुरू हुई है, उससे कांग्रेस भी अब खुलकर मैदान में आ गई है।
आज नामांकन का आखिरी दिन
कोटा नगर निगम में मेयर पद के चुनाव को लेकर आज नामांकन का आखिरी दिन है। इसके लिए कमरा नंबर 102 में तैयारी की गई है।