{"_id":"63089fee86eba425355d5f71","slug":"student-union-election-2022-student-ruckus-in-kota-government-college","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"छात्र संघ चुनाव: कोटा के गवर्नमेंट कॉलेज में स्टूडेंट्स का हंगामा, दोनों हाथों से बाइक उठाकर कर रहे थे स्टंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्र संघ चुनाव: कोटा के गवर्नमेंट कॉलेज में स्टूडेंट्स का हंगामा, दोनों हाथों से बाइक उठाकर कर रहे थे स्टंट
Fri, 26 Aug 2022 03:57 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
Published by: अरविंद कुमार
Updated Fri, 26 Aug 2022 03:57 PM IST
सार
छात्र संघ चुनाव 2022 में मतदान के दौरान कोटा के नयापुरा में गवर्नमेंट कॉलेज के छात्रों ने हंगामा कर दिया। छात्र नेताओं की पुलिस के अधिकारियों से बहस हो गई, मामला धीरे-दीरे गरमाता चला गया। पुलिस को लाठियां भांजकर छात्रों को खदेड़ना पड़ा।
विज्ञापन
बाइक उठाकर स्टंट करते हुए
- फोटो : Social Media
विस्तार
राजस्थान में कोटा जिले के नयापुरा में गवर्नमेंट कॉलेज के छात्र मतदान करने के बाद एकत्रित हो गए, जो एक बाइक को हाथों में उठाकर स्टंट कर रहे थे। नयापुरा के व्यस्ततम इलाके में छात्रों का हुजूम हुडदंग मचा रहा था।
विज्ञापन
मौके पर तैनात पुलिस कर्मियों ने उन्हें ऐसा करने से रोकना चाहा तो छात्र नहीं माने। पुलिस अधिकारियों को सूचना देकर बुलाया गया। इस पर पुलिस अधिकारियों के टोकने पर छात्र नेता पुलिस अधिकारियों से ही उलझ गए। आपस में बहसबाजी होने के चलते लोगों का और छात्रों का हुजूम लग गया।
विज्ञापन
Trending Videos
छात्रों के उपद्रव के दौरान मौजूद पुलिस
- फोटो : Social Media
बता दें कि व्यस्ततम इलाके में लोगों के जमा हो जाने से नयापुरा सर्किल पर लंबा जाम लग गया, जो काफी देर तक टस से मस नहीं हुआ। छात्र नेताओं के नहीं मानने पर पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा और छात्रों पर लाठियां भांजकर कर उन्हें खदेड़ा गया।