Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Kota: Container Truck Hits 3 Men Changing Punctured Pickup Tyre, 2 Killed and One Seriously Injured

कोटा: पंचर पिकअप का टायर बदल रहे तीन लोगों को कंटेनर ने कुचला, दो लोगों ने अस्पताल में दम तोड़ा, 1 गंभीर घायल

Sun, 22 Nov 2026 05:59 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा Published by: प्रिया वर्मा Updated Sun, 22 Nov 2026 05:59 PM IST
सार

सड़क किनारे पिकअप का टायर बदल रहे तीन लोगों को तेज रफ्तार कंटेनर ने टक्कर मार दी। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 65 वर्षीय बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हैं। तीनों प्याज लेकर कोटा मंडी जा रहे थे।

विज्ञापन
Kota: Container Truck Hits 3 Men Changing Punctured Pickup Tyre, 2 Killed and One Seriously Injured
सड़क किनारे टायर बदल रहे तीन लोगों को कंटेनर ने कुचला

विस्तार

जिले के सुकेत थाना क्षेत्र में शनिवार-रविवार की मध्यरात्रि करीब तीन बजे सड़क किनारे खड़े होकर पिकअप वाहन का टायर बदल रहे तीन लोगों को तेज रफ्तार कंटेनर ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे में दो लोगों ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है। सभी पीड़ित झालावाड़ जिले के पनवासा गांव से पिकअप में प्याज लादकर कोटा सब्जी मंडी जा रहे थे।

विज्ञापन


हादसे की सूचना मिलने पर सुकेत थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और तीनों घायलों को झालावाड़ के एसआरजी अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक जांच के बाद दो व्यक्तियों को मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान पनवासा निवासी 43 वर्षीय भेरूलाल पुत्र लालचंद गोस्वामी और 24 वर्षीय लोकेश पुत्र रोशन माली के रूप में हुई है। वहीं हादसे में गंभीर रूप से घायल 65 वर्षीय मोहनलाल पुत्र अमरलाल का इलाज एसआरजी अस्पताल में जारी है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: अजमेर: बस में चढ़ रही बुजुर्ग महिला के बैग में कट मारा, 40 लाख के गहने चोरी, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस
विज्ञापन
विज्ञापन


पिकअप का टायर पंचर होने से हादसा
सुकेत थाना अधिकारी महावीर भार्गव ने बताया कि पनवासा गांव निवासी तीनों लोग पिकअप में प्याज भरकर कोटा सब्जी मंडी जा रहे थे। रास्ते में देवधाबा इलाके के पास पिकअप का टायर पंचर हो गया। इसके बाद तीनों सड़क किनारे वाहन खड़ा करके स्टेपनी बदलने लगे। इसी दौरान पीछे से आए तेज रफ्तार कंटेनर ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। इस हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपे शव
सुकेत थाना पुलिस ने रविवार को दोनों मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed