फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Kota News ›   Rajasthan Another student goes missing from educational city of Kota had left home for coaching

Rajasthan: शिक्षा नगरी कोटा से एक और छात्र हुआ लापता, कोचिंग के लिए निकला था घर से

Sat, 01 Mar 2025 10:52 PM IST
कोटा ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा Published by: कोटा ब्यूरो Updated Sat, 01 Mar 2025 10:52 PM IST
सार

बीते 27 फरवरी को दिलीप ऑटो में बैठकर एग्जाम देने के लिए कोचिंग जाने के लिए निकाला था। लेकिन काफी समय तक जब वह कोचिंग नहीं पहुंचा तो कोचिंग से सूचना मिली, जिसके बाद छात्र की तलाश सब जगह शुरू कर दी।

विज्ञापन
Rajasthan Another student goes missing from educational city of Kota had left home for coaching
रानपुर इलाके से लापता छात्र - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोटा शहर के रानपुर थाना इलाके में कोचिंग पढ़ने गया एक छात्र अचानक लापता हो गया। परिजनों ने छात्र के लापता होने की जानकारी पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस छात्र की गुमशुदगी थाने में दर्ज कर ली है। रानपुर थाना एसएचओ रामविलास मीणा ने बताया कि 13 वर्षीय छात्र दिलीप बंजारा आठवीं कक्षा में पढ़ता है। जो की कलम का कुआं इलाके का रहने वाला है। छात्र के परिजनों ने थाने में आकर उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दी है। छात्र की तलाश के लिए अलग-अलग टीम बनाई गई है। इसके साथ ही इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे को भी खंगाला जा रहा है।

विज्ञापन


छात्र के मामा दयाराम बंजारा ने बताया कि दिलीप बंजारा रोज गांव से ऑटो में बैठकर कोचिंग जाता था। घर से कोचिंग की दूरी करीब 13 किलोमीटर है। छात्र के एग्जाम भी चल रहे हैं। इसलिए वह सुबह आठ बजे तक कोचिंग पहुंच जाता था। फिर वहां से 10 बजे घर के लिए रवाना होता था। 27 फरवरी को दिलीप ऑटो में बैठकर एग्जाम देने के लिए कोचिंग जाने के लिए निकाला था। लेकिन काफी समय तक जब वह कोचिंग नहीं पहुंचा तो कोचिंग से सूचना मिली, जिसके बाद छात्र की तलाश सब जगह शुरू कर दी। वहीं, रिश्तेदारों के यहां भी छात्र को ढूंढा गया। लेकिन वह वहां पर भी नहीं मिला। छात्र ने कोचिंग की ड्रेस लाल टीशर्ट और नीले रंग की जींस पहन रखी थी और पैरों में सफेद रंग के जूते हैं।
विज्ञापन


आपको बता दें कि कोटा में कोचिंग छात्रों के लापता होने का यह पहला मामला नहीं है। इसके पहले भी इस तरह की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। हालांकि, कई छात्रों को पुलिस अब तक दस्तयाब कर चुकी है और उनको उनके माता-पिता के सुपुर्द भी किया जा चुका है। रानपुर इलाके से लापता हुए छात्र को तलाश करने के लिए रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड सहित कई जगह पर टीम में लगाई गई है। साथ ही छात्र के परिजनों से भी उसकी गतिविधि के बारे में या घर में हुए किसी झगड़े के बारे में भी पुलिस जानकारी ले रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed