{"_id":"58ce4e004f1c1be7431a114a","slug":"sensation-in-human-bone-jungle","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंसानी हड्डियां जंगल में देख शहर में फैली सनसनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंसानी हड्डियां जंगल में देख शहर में फैली सनसनी
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sun, 19 Mar 2017 03:12 PM IST
विज्ञापन
skeleton
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बूंदी के मीरा साहब की पहाड़ियों में आदमी की हड्डियां मिलने से शहर में सनसनी फैल गई। हड्डियों के आसपास पड़े सामान की पड़ताल की गई तो मृतक की पहचान हो सकी है।
पुलिस ने बताया कि मृतक भोजराज गुर्जर शिवपुरा के करवर का रहने वाला था। सत्रह वर्षीय भोजराज पीजी कॉलेज में बीए प्रथम वर्ष का छात्र था, जो तीन महीने पहले कोचिंग जाने की कहकर घर से निकला था। परिजनों ने बताया कि पिछले साल 8 दिसम्बर को देर शाम तक भोजराज के घर नहीं पहुंचने पर अगले दिन पुलिस थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पुलिस उसकी तलाश में लगी थी इसी दौरान शनिवार को मीरा साहब की पहाड़ियों के पास बकरियां चरा रही एक महिला को पेड़ के नीचे इंसान की हड्डियां पड़ी दिखी।
उसने जैसे ही यह बात शहर में आकर बताई तो मामला पुलिस तक पहुंचा। पुलिस ने मौके पर पहुंच कंकाल के आसपास खोजबीन शुरू की। इस पर मौके से पर्स, मोबाइल और अन्य कागजात बरामद हुए। जांच करने पर पुलिस मृतक के परिजनों तक पहुंची। परिजनों ने बरामद सामान के आधार पर मृतक की शिनाख्त की। अब पुलिस ने मृतक के बाल और हड्डियों के सैंपल लेकर डीएनए टेस्ट के लिए भिजवाएं हैं। मामला हत्या का है या आत्महत्या का, पुलिस जांच में जुटी है। उधर, भोजराज के पिता राधेश्याम और मां रामकन्या बाई का बेटे की मौत के बाद रो—रोकर बुरा हाल है।