फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Kota News ›   Rashmi Rathore of Kota increased the pride of Rajasthan in Nari First Jewel of India

Kota News: गोवा में आयोजित हुआ 'नारी फर्स्ट ज्वेल ऑफ इंडिया', कोटा की रश्मि राठौड़ ने बढ़ाया राजस्थान का मान

Mon, 07 Apr 2025 03:20 PM IST
कोटा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा Published by: कोटा ब्यूरो Updated Mon, 07 Apr 2025 03:20 PM IST
सार

Kota: रश्मि का कहना है कि पहले वो इस प्रतियोगिता में हिस्सा नहीं लेना चाहती थी, लेकिन उनके सहयोगियों ने उन्हें प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया और वो जीतकर कोटा लौट रही है। 

विज्ञापन
Rashmi Rathore of Kota increased the pride of Rajasthan in Nari First Jewel of India
रश्मि राठौड़ ने बढ़ाया राजस्थान का मान - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

नारी सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए गोवा में नारी फर्स्ट ज्वेल ऑफ इंडिया प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें देश के कोने-कोने से करीब 70 महिला प्रतिभागियों ने इस कंपटीशन में भाग लिया। वहां राजस्थान के कोटा जिले से अधिवक्ता रश्मि राठौड़ भी इस प्रतियोगिता का हिस्सा बनीं। जिन्होंने गोवा में पूरे राजस्थान का नाम रोशन किया है। ये प्रतियोगिता गोवा के बोगमालों बीच रिसॉर्ट पर आयोजित किया गया। 3 अप्रैल से आयोजित हुई इस प्रतियोगिता में रोजाना कई राउंड खेले गए।
विज्ञापन


कोटा की रश्मि राठौड़ ने 4 अप्रैल को आयोजित प्रतियोगिता में राजपूती पोशाक पहनकर गणगौर त्यौहार के बारे में कार्यक्रम में मौजूद जजेस को राजस्थान की परंपरा के बारे में बताया। वहीं 5 अप्रैल को आयोजित हुए टेलेंट राउंड में रश्मि ने भवाई नृत्य और कालबेलिया नृत्य कर राजस्थान को रिप्रेजेंटेट किया और शुरुआत के 25 प्रतिभागियों में अपनी जगह बनाई। 6 अप्रैल को आयोजित हुए आखिरी राउंड में मौखिक प्रश्नोत्तर और अन्य टेलेंट शो को जीतते हुए टॉप 3 में अपनी जगह बनाई। जिसके बाद कार्यक्रम में मौजूद एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा ने दूसरी रनअप रही रश्मि राठौड़ को ज्वेल ऑफ इंडिया का ताज पहनाकर सम्मानित किया।
विज्ञापन


पढ़ें: सांसद राजकुमार रोत पर भड़के मदन राठौड़, कहा- ‘वो समाज को तोड़ने का षड्यंत्र कर रहे हैं’
विज्ञापन
विज्ञापन


कोटा पहुंचने पर होगा रशिम राठौड़ का स्वागत
बता दें कि ज्वेल ऑफ इंडिया का ताज पहनकर राजस्थान का मान बढ़ाने वाली रशिम राठौड़ के स्वागत का कोटा शहरवासियों को इंतजार है। रश्मि मंगलवार को सुबह मडगांव-निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस से कोटा पहुंचेगी। उनके स्वागत के लिए उनके परिचितों और परिवार के सदस्यों ने भी तैयारियां कर ली। पेशे से अधिवक्ता के तौर पर अदालत में काम कर रही रश्मि राठौड़ ने अपनी जीत का श्रय अपने परिचितों और दोस्तों को दिया है। उनका कहना है कि पहले वो इस प्रतियोगिता में हिस्सा नहीं लेना चाहती थी, लेकिन उनके सहयोगियों ने उन्हें प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया और वो जीतकर कोटा लौट रही है। रश्मि ने ये भी कहा कि प्रतियोगिता में उनसे शिक्षा नगरी कोटा के बारे में भी पूछा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed