फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan Politics: Madan Rathore got angry on MP Rajkumar Roat news in hindi

Rajasthan Politics: सांसद राजकुमार रोत पर भड़के मदन राठौड़, कहा- ‘वो समाज को तोड़ने का षड्यंत्र कर रहे हैं’

Sun, 06 Apr 2025 04:49 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Sun, 06 Apr 2025 04:49 PM IST
सार

Rajasthan: राजकुमार रोत द्वारा नरेश मीणा मामले में दिए गए बयान पर राठौड़ ने सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि "उन्हें (रोत) कैसे पता चल गया कि नरेश मीणा के मन में क्या है? यह सिर्फ भ्रामक बातें हैं। आगे उन्होंने क्या कुछ कहा आइये जानते हैं। 

विज्ञापन
Rajasthan Politics: Madan Rathore got angry on MP Rajkumar Roat news in hindi
मदन राठौड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारत आदिवासी पार्टी (BAP) के सांसद राजकुमार रोत के हालिया बयानों पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने तीखा पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि राजकुमार रोत समाज को तोड़ने का षड्यंत्र रच रहे हैं और लोगों में दूरियां पैदा कर रहे हैं, जबकि उन्हें समाज को जोड़ने की दिशा में काम करना चाहिए।

विज्ञापन


बीजेपी प्रदेश कार्यालय में कार्यकर्ताओं और नेताओं से मुलाकात के दौरान राठौड़ ने वक्फ कानून और नरेश मीणा प्रकरण पर रोत की टिप्पणियों को गैर जिम्मेदाराना बताया। उन्होंने कहा, "लोकतंत्र में सबको अपनी बात कहने का हक है, लेकिन गलत तरीके से लोगों को भ्रमित करना उचित नहीं है। राजकुमार रोत को यह समझना चाहिए कि समाज को भटकाने के बजाय सही रास्ता अपनाएं।"
विज्ञापन


पढ़ें: राष्ट्रीय महिला आयोग अध्यक्ष विजया राहटकर का अभिनंदन, सीएम और प्रदेश अध्यक्ष की जमकर की तारीफ    
विज्ञापन
विज्ञापन


राजकुमार रोत द्वारा नरेश मीणा मामले में दिए गए बयान पर राठौड़ ने सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि "उन्हें (रोत) कैसे पता चल गया कि नरेश मीणा के मन में क्या है? यह सिर्फ भ्रामक बातें हैं। इसके साथ ही राठौड़ ने आदिवासी क्षेत्रों में हो रहे धर्मांतरण पर भी रोत की चुप्पी पर सवाल उठाते हुए कहा, "क्या राजकुमार रोत को नहीं पता कि आदिवासी बेल्ट में बड़े स्तर पर धर्मांतरण हो रहा है? इस पर चुप रहकर वो समाज को बांटने का काम कर रहे हैं।" राठौड़ ने अंत में कहा कि सभी को समाज की एकता और अखंडता बनाए रखने की दिशा में काम करना चाहिए, न कि राजनीति के नाम पर समाज में दरार डालने का प्रयास करना चाहिए।

राठौड़ ने वक्फ कानून को लेकर भी सफाई दी और कहा कि यह कानून मुस्लिम समाज के हित में है। उन्होंने कहा, 'हम चाहते हैं कि मुस्लिम समाज विशेषकर गरीब तबका वक्फ सम्पत्तियों से लाभान्वित हो। वक्फ प्रबंधन मुस्लिम समाज के हाथ में ही रहेगा, गैर मुस्लिम सिर्फ निगरानी रखेंगे। विपक्ष सिर्फ भ्रम फैला रहा है।' तीन तलाक पर बोलते हुए राठौड़ ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने मुस्लिम महिलाओं को सम्मान दिलाया और अब वक्फ बिल से समुदाय को लाभ होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed