{"_id":"63662b7cb7ce9a1d44791d76","slug":"rajasthan-kota-news-leopard-in-residential-area-of-kota-found-unconscious-on-kitchen-platform","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan News: कोटा के रिहायशी इलाके में घंटों तक पैंथर का रहा आतंक, बाद में किचन के प्लेटफॉर्म पर मिला बेहोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan News: कोटा के रिहायशी इलाके में घंटों तक पैंथर का रहा आतंक, बाद में किचन के प्लेटफॉर्म पर मिला बेहोश
Sat, 05 Nov 2022 02:53 PM IST
रवींद्र भजनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
Published by: रवींद्र भजनी
Updated Sat, 05 Nov 2022 02:53 PM IST
सार
राजस्थान के कोटा के शहरी इलाके में शनिवार सुबह एक पैंथर आ गया। उसने दो लोगों को घायल भी किया। ट्रेंकुलाइज करने पर वह किचन के प्लेटफॉर्म पर जाकर बेहोश हो गया।
विज्ञापन
कोटा के रिहायशी इलाके में पैंथर का आतंक।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोटा के महावीर नगर विस्तार योजना के एक घर में शनिवार सुबह पैंथर घुस आया। उसने करीब चार घंटे तक वन विभाग को जमकर छकाया। पैंथर को वन विभाग ने ट्रेंकुलाइज किया, तब भी उसे काबू करना मुश्किल हो रहा था। आखिर वह एक घर के किचन प्लेटफॉर्म पर जाकर बेहोश हो गया। इससे पहले उसने दो लोगों को घायल कर दिया था।
विज्ञापन
वन विभाग ने पैंथर को चार घंटे की मशक्कत के बाद पकड़ा। इस पैंथर को टीम ने ट्रेंकुलाइज किया और बेहोश होने के बाद उसे पकड़कर ले गई। पैंथर के पिंजरे में कैद होने के बाद क्षेत्रीय निवासियों ने राहत की सांस ली। क्षेत्र में पैंथर के उत्पात की वजह से सुबह से ही दहशत रही।
विज्ञापन
महावीर नगर विस्तार योजना निवासी गोपाल ने बताया कि सुबह वे मॉर्निंग वॉक पर जाने के लिए घर से निकल रहे थे। तभी घर के नीचे अंदर घुसकर बैठे पैंथर ने उन पर हमला कर दिया। पैंथर का पंजा उनकी जांघ पर लगा। वे भागकर मकान के ऊपर के हिस्से में पहुंचे। इसके बाद पैंथर भाग गया। कुछ अन्य निवासियों ने बताया कि पैंथर इस इलाके में कई मकान पर छलांग लगाते हुए मकान 1-जी-31 में घुसा। यहां रहने वाले बुजुर्ग पर उसने हमला किया। इसके बुजुर्ग के परिवार ने खुद को कमरे में बंद कर लिया।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि इससे पहले पैंथर इसी मकान के कमरे में घुसा तो उसे वहीं कैद कर लिया गया। वन विभाग की टीम इस मकान में पीछे की तरफ से प्रवेश किया और आहट सुनी। तब पैंथर के मकान की रसोई के अंदर छिपे होने का पता चला। इसके बाद टीम ने रसोई के रोशनदान की तरफ से फायर कर पैंथर को ट्रेंकुलाइज किया। पहला फायर मिस हो गया था, लेकिन दूसरे फायर में पैंथर बेहोश हो गया। इसके बाद उसे उठाकर बाहर निकाला। वन विभाग की टीम ने पैंथर को पकड़ा तब जाकर लोगो ने राहत की सांस ली।