फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Kota News ›   Rajasthan Election 2023 Cabinet minister targeted BJP said Congress will form government again in Rajasthan

Rajasthan Election: कैबिनेट मंत्री ने भाजपा पर साधा निशाना, कहा- राजस्थान में दोबारा सत्ता में आएगी कांग्रेस

Sat, 29 Apr 2023 03:44 PM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा Published by: जलज मिश्रा Updated Sat, 29 Apr 2023 03:44 PM IST
सार

नगरीय विकास एवं स्वायत्त शासन मंत्री शांति धारीवाल का कहना है कि सरकार रिपीट होने जा रही है, जनता मन बना चुकी है। कर्नाटक को लेकर उन्होंने कहा कि भाजपा के पास अब कोई मुद्दा नहीं बचा इसलिए वह सिर्फ सांप्रदायिक माहौल बनाकर चुनाव जीतना चाहती है।

विज्ञापन
Rajasthan Election 2023 Cabinet minister targeted BJP said Congress will form government again in Rajasthan
शांति धारीवाल

विस्तार

राजस्थान में जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आ रहे हैं, वैसे-वैसे आरोप-प्रत्यारोप का दौर बढ़ता जा रहा है। नगरीय विकास एवं स्वायत्त शासन मंत्री शांति धारीवाल ने केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत पर हमला बोला है। इसके अलावा धारीवाल ने भाजपा पर भी जमकर निशाना साधा है। धारीवाल का दावा है कि राजस्थान में एक बार फिर कांग्रेस सत्ता में आने वाली है।

विज्ञापन

शेखावत पर जमकर निशाना साधा
केंद्रीय मंत्री द्वारा सीएम गहलोत पर किए गए टिप्पणी पर बोलते हुए धारीवाल ने कहा कि गजेंद्र सिंह आरोपी हैं, इसलिए उन्होंने हाईकोर्ट जाकर जमानत करवाया, वह बच नहीं सकते। धारीवाल ने भाजपा पर भी जमकर हमला बोला। धारीवाल ने कहा कि बीजेपी को जनता नेस्तनाबूद करना चाहती है। बीजेपी के पास कोई मुद्दा नहीं है। कांग्रेस की कल्याणकारी योजनाओं और सरकार की संवेदनशीलता ने कांग्रेस के प्रति जनता के आकर्षण को बढ़ा दिया है। अब वह लोग भी कांग्रेस में शामिल हो रहे हैं, जो कांग्रेस से दूरियां बनाते थे। 

विज्ञापन

राजस्थान-कर्नाटक चुनावों में कांग्रेस की जीत का दावा
धारीवाल का कहना है कि सरकार रिपीट होने जा रही है, जनता मन बना चुकी है। कर्नाटक को लेकर उन्होंने कहा कि भाजपा के पास अब कोई मुद्दा नहीं बचा इसलिए वह सिर्फ सांप्रदायिक माहौल बनाकर चुनाव जीतना चाहती है। लेकिन अब जनता समझ चुकी है। चुनाव में जनता इसका जवाब बखूबी देगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

हाथ से हाथ जोड़ो अभियान
कोटा उत्तर निगम के वार्ड 42 में मंत्री धारीवाल हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के तहत पदयात्रा कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने भाजपा और केंद्रीय मंत्री शेखावत के खिलाफ जमकर निशाना साधा है। अभियान के दौरान धारीवाल ने सरकार की योजनाओं के बारे में चर्चा की साथ ही क्षेत्र में हुए विकास कार्यों के बारे में जनता से फीडबैक भी लिया। उन्होंने मौके पर ही लोगों की समस्याओं को दूर करने के भी निर्देश दिए। 



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed