फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Kota News ›   Rajasthan : 15 year old girl raped by nine people over eight days in Jhalawar kota police

हैवानियत : 15 साल की लड़की से आठ दिन तक नौ लोगों ने किया बलात्कार, आरोपियों में दो नाबालिग

Tue, 09 Mar 2021 01:59 PM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Tue, 09 Mar 2021 01:59 PM IST
सार

  • लड़की दोस्तों के साथ स्कूल बैग व अन्य सामान लेने शहर गई थी
  • नशीली दवा पिलाकर बनाया बंधक, आठ दिन तक किया रेप
  • आरोपियों के चंगुल से छूटकर शुक्रवार को अपने घर पहुंची पीड़िता
  • परिजनों को बताई आपबीती, तब थाने पहुंच दर्ज कराया मामला

विज्ञापन
Rajasthan : 15 year old girl raped by nine people over eight days in Jhalawar kota police
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर जब दुनिया भर में नारी शक्ति की उपलब्धियों गुणगान हो रहा था। ठीक उसी दिन राजस्थान के झालावाड़ में एक नाबालिग लड़की के साथ हुईं हैवानियत की रूह कंपा देने वाली घटना सामने आई है। झालावाड़ में 15 साल की लड़की को कथित तौर पर नशीली दवा पिलाकर नौ लोगों ने आठ दिन तक बलात्कार किया। पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि आरोपियों में से दो नाबालिग हैं। अभी तक चार आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि झालावाड़ में नौ लोगों ने कथित तौर पर 15 साल की लड़की के साथ आठ दिनों में अलग-अलग जगहों पर कई बार बलात्कार किया। पीड़िता शुक्रवार को किसी तरह आरोपियों के चंगुल से भाग निकलने में कामयाब हो गई। इसके बाद किसी तरह मदद मांगते हुए अपने घर पहुंची और परिजनों का आपबीती सुनाई। इसके बाद परिजनों ने थाने पहुंच कर शिकायत दर्ज कराई। 
विज्ञापन


डीएसपी मंजीत सिंह ने बताया कि पीड़िता की शिकायत के बाद चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, इनमें से दो आरोपी नाबालिग हैं।  

दोस्त के साथ शहर गई, फिर हुआ ये हादसा

पीड़िता की शिकायत के मुताबिक, 25 फरवरी को लड़की अपने दोस्त बुलबुल और एक अन्य युवक के साथ स्कूल बैग और अन्य सामान खरीदने झालावाड़ शहर गई थी। दोस्त ने कहा था कि सामान दिलाकर वह उसे स्कूल छोड़ देगा। लड़की ने आरोप लगाया कि दोनों एक पार्क में रुक गए, जब उसने पूछा, तो कहा कि किसी से मिलना है। थोड़ी देर में दो से तीन लोग और पार्क में इसके बाद लड़की को जबरन नशीली दवा पिलाकर उसके साथ बलात्कार किया।
 
आठ दिन तक अलग-अलग जगहों पर रखा
पीड़िता ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने झालावाड़ में आठ दिन तक उसे अलग- अलग जगहों पर बंधक बनाकर रखा गया। इस दौरान कम से कम नौ लोगों ने उसके साथ बलात्कार किया।डीएसपी ने बताया कि पीड़िता की मेडिकल जांच करवा ली गई है। दो नाबालिग समेत चार को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी जल्द की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed