{"_id":"645079a9dc210c62c90007ca","slug":"people-of-kalal-samaj-protested-against-dhirendra-shastri-at-kota-collectorate-2023-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kota: सहस्त्रबाहु पर विवादित बयान से कलाल समाज में रोष, बोले- शास्त्री ने माफी नहीं मांगी तो उग्र होगा आंदोलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kota: सहस्त्रबाहु पर विवादित बयान से कलाल समाज में रोष, बोले- शास्त्री ने माफी नहीं मांगी तो उग्र होगा आंदोलन
Tue, 02 May 2023 01:06 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Tue, 02 May 2023 01:06 PM IST
सार
कोटा में बागेश्वर धाम के पीठाधीश पंडित धीरेन्द्र शास्त्री के कथन को लेकर प्रदर्शन। लोगों ने कहा भगवान सहस्त्रबाहु का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। शास्त्री जल्द ही माफी मांगें वरन उग्र हो प्रदर्शन।
विज्ञापन
कलाल समाज का प्रदर्शन
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बागेश्वर धाम के पीठाधीश पंडित धीरेन्द्र शास्त्री के कलाल समाज के भगवान सहस्त्रबाहु के खिलाफ दिए गए विवादित बयान को लेकर कलेक्ट्रेट पर विरोध प्रदर्शन किया गया। राष्ट्रपति के नाम जिला कलेक्टर को भी ज्ञापन सौंपा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
समाज के अध्यक्ष राहुल पारेता ने बताया कि पंडित धीरेन्द्र शास्त्री ने जानबूझकर भगवान सहस्त्रबाहु का अपमान किया। कथा वाचन करते हुए अपमानजनक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया, फेसबक पर अपलोड कर प्रचारित व प्रसारित कर धार्मिक भावनाएं भड़काई गई हैं। समाज के प्रति अपमानजनक शब्द का इस्तेमाल किया गया, जिसको लेकर समाज के सभी लोगों में रोष व्याप्त है। उन्होंने बताया कि अगर धीरेंद्र शास्त्री ने जल्द ही माफी नहीं मांगी तो उग्र प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन