{"_id":"58dcc2984f1c1b934b63d961","slug":"peacock-hunting-in-rajasthan","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं रुक रहा राष्ट्रीय पक्षी का शिकार, तीन दिन में 26 शिकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहीं रुक रहा राष्ट्रीय पक्षी का शिकार, तीन दिन में 26 शिकार
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Fri, 31 Mar 2017 03:15 PM IST
विज्ञापन
झालावाड़ में मृत मिले मोर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश में राष्ट्रीय पक्षी मोर का शिकार करने के मामले बढ़ रहे हैं। झालावाड़ में एक बार फिर 12 मोर और मरने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। दो दिन में यहां करीब 24 मोर दम तोड़ चुके हैं। हरिपुरा गांव में मोरों के मरने की संख्या 24 हो गई है। इनकी मौत का कारण जहरीला दाना ही बताया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार गुरुवार को झालावाड़ के रटलाई थाना क्षेत्र के हरिपुरा गुजराज गांव में 12 मोर और मरने से लोगों में दहशत फैल गई। सूचना पर यहां वन अधिकारी भी पहुंचे। डीएफओ समेत अन्य अधिकारियों ने ग्रामीणों की मदद से यहां पर पड़े जहरीले दानों को बिनवाया है। यहां तक कि जहरीला दाना क्षेत्र में तीन दमकलों की मदद से पानी का छिड़काव भी कराया गया, ताकि जहर का असर वहां से कम हो सके। यहां बुधवार को भी 12 मोरों के मरने की घटना सामने आई थी। उधर पुलिस ने मामले में दो नामजद आरोपितों को गिरफ्तार किया है। इनसे पूछताछ कर अन्य शिकारियों की भी तलाश की जा रही है। गौरतलब है कि पिछले एक महीने में ही कोटा, बूंदी, झालावाड़ और अब जयपुर के जमवारामगढ़ में करीब 38 मोरों के शिकार करने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं।