फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Kota News ›   One person died, several injured in collision with a speeding car

Kota Accident: गलत साइड से आ रही तेज रफ्तार कार ने बरपाया कहर, बेकाबू होकर तीन बाइक को मारी टक्कर; एक की मौत

Sun, 23 Feb 2025 09:00 PM IST
कोटा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा Published by: कोटा ब्यूरो Updated Sun, 23 Feb 2025 09:00 PM IST
सार

घायलों का एमबीएस अस्पताल में उपचार जारी है। वहीं हादसे के बाद कार का चालक भी घायल हो गया। कार चालक ने पुलिस को बताया कि वह शराब के नशे में था और रॉन्ग साइड की तरफ कार को चल रहा था।

विज्ञापन
One person died, several injured in collision with a speeding car
कार की टक्कर से घायल लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के कोटा शहर में तेज रफ्तार बेकाबू कार ने एक के बाद एक तीन बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि पांच लोग घायल हो गए। जिनको अस्पताल में उपचार के लिए लाया गया। वहीं टक्कर के बाद कार एक खेत की बाउंड्री तोड़ते हुए 20 फीट दूर जाकर रुक गई। इस दौरान कार के नीचे एक बाइक भी फस गई थी। सूचना पर उद्योग नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनाक्रम के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक तेज रफ्तार कार रॉन्ग साइड से आ रही थी। कार ने एक के बाद एक तीन बाइक को टक्कर मारी। टक्कर इतनी भीषण थी कि हादसे में 42 वर्षीय बजरंग लाल बैरवा की मौत हो गई। थाना अधिकारी जितेंद्र सिंह ने बताया कि कार सवार व्यक्ति कैथून से कोटा की तरफ आ रहा था। वही तीनों बाइक सवार लोग कोटा से कैथून की तरफ जा रहे थे। तभी यह हादसा सामने आया है।
विज्ञापन


घायलों का एमबीएस अस्पताल में उपचार जारी है। वहीं हादसे के बाद कार का चालक भी घायल हो गया। कार चालक ने पुलिस को बताया कि वह शराब के नशे में था और रॉन्ग साइड की तरफ कार को चल रहा था। कार सवार चालक किसी कंपनी में डीटीपी ऑपरेटर है और वर्क फ्रॉम होम कर रहा है। रविवार को वह रायपुर इलाके में रिश्तेदार के मकान के इनॉगरेशन में जा रहा था। वही सामने यह भी आया है कि कार में सवार दो लोग और मौजूद थे जो मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार की टक्कर से एक बाइक पर पति-पत्नी और बच्चा बैठा हुआ था। जो घायल हुए हैं। 30 वर्षीय घायल राकेश ने बताया कि वह रंगबाड़ी का रहने वाला है और अपनी पत्नी ज्योति और डेढ़ साल के बेटे माहिर के साथ भेरुजी के मंदिर दर्शन करने जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को टक्कर मारी थी। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ भी इकठ्ठा हो गई। जिन्होंने घायलों को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed