{"_id":"68a7371d07d6213d1a019d27","slug":"my-son-is-pm-modi-s-pilot-drunk-traffic-cop-threatens-pickup-driver-in-kota-video-viral-2025-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरा बेटा PM मोदी का पायलट: ट्रैफिक पुलिसकर्मी ने गिरेबान पकड़कर चालक को धमकाया, नशे में भी था; देखें वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरा बेटा PM मोदी का पायलट: ट्रैफिक पुलिसकर्मी ने गिरेबान पकड़कर चालक को धमकाया, नशे में भी था; देखें वीडियो
Thu, 21 Aug 2025 11:44 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
Published by: उदित दीक्षित
Updated Thu, 21 Aug 2025 11:44 PM IST
सार
Kota News: राजस्थान के कोटा में ट्रैफिक पुलिसकर्मी का पिकअप चालक को धमकाते हुए वीडियो वायरल हो रहा। नशे में धुत पुलिसकर्मी चालक का गिरेबान पकड़कर उससे कह रहा है कि मेरा बेटा पीएम मोदी का पायलट है। जांच के बाद पुलिसकर्मी को निलंबित कर दिया गया।
विज्ञापन
ट्रैफिक पुलिसकर्मी कैलाश चौधरी निलंबित।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान के कोटा जिले में ट्रैफिक पुलिसकर्मी और पिकअप चालक के बीच हुई तीखी बहस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद शहर पुलिस अधीक्षक तेजस्विनी गौतम ने ट्रैफिक पुलिस कांस्टेबल कैलाश चौधरी को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
वायरल वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि ट्रैफिक पुलिसकर्मी पिकअप वाहन को रोकता है, जिसके बाद चालक से उसकी बहस शुरू हो जाती है। वीडियो में कैलाश चौधरी चालक का गिरेबान पकड़कर उसे बाहर खींचते नजर आ रहे हैं। साथ ही इस दौरान वह चालक को धमकी देते हुए कहते हैं कि उसका बेटा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पायलट है। पिकअप चालक का आरोप है कि घटना के समय पुलिसकर्मी नशे में था, उसने शराब पी रखी थी। सूत्रों के मुताबिक, कैलाश चौधरी का यह पहला विवाद नहीं है, वह पहले भी अभद्र व्यवहार के मामलों में चर्चा में रह चुके हैं।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: साली को 64 साल के जीजा से हुआ प्यार, फिर पति को दी दर्दनाक मौत, क्यों उठाया खौफनाक कदम?
शहर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि चालक की तरफ से अभी तक कोई औपचारिक शिकायत नहीं आई है। हालांकि, वायरल वीडियो की पुष्टि और जांच के बाद ट्रैफिक पुलिसकर्मी पर कार्रवाई की गई है। जांच में पाया गया कि ट्रैफिक पुलिसकर्मी कैलाश चौधरी ने वर्दी ठीक से नहीं पहन रखी थी। वह चालक के साथ अभद्र व्यवहार कर हैं। पूरे मामले की जांच ट्रैफिक पुलिस उप अधीक्षक अशोक मीना को सौंपी गई है।
ये भी पढ़ें: 'मैंने तो सुहागरात के भी फोटो खींचे', भाजपा विधायक जोगेश्वर गर्ग का बयान वायरल, जानें कब-कहां और क्यों कहा ऐसा