फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Kota News ›   Mother's Milk Bank is getting ready to JK Lone Hospital to provide milk newborn children in Kota

Kota: नवजात बच्चों को मां का दूध उपलब्ध करवाने तैयार हो रहा मदर्स मिल्क बैंक, 90% काम पूरा, जल्द मिलेगी सौगात

Thu, 30 Jan 2025 09:05 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा Published by: उदित दीक्षित Updated Thu, 30 Jan 2025 09:05 PM IST
सार

जेके लोन अस्पताल की अधीक्षक डॉ. निर्मला शर्मा ने बताया कि प्रसूताएं एक दिन में तीन बार दूध दान कर सकेंगी। यह मिल्क बैंक उन नवजात शिशुओं के लिए वरदान साबित होगा, जिनकी मां नहीं हैं या जिन्हें मां का दूध नहीं मिल पा रहा है।

विज्ञापन
Mother's Milk Bank is getting ready to JK Lone Hospital to provide milk newborn children in Kota
जेके लोन अस्पताल में बन रहा मदर्स मिल्क बैंक । - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

कोटा संभाग के सबसे बड़े मातृ एवं शिशु अस्पताल जेके लोन में मदर्स मिल्क बैंक तैयार किया जा रहा है, जहां प्रसूताएं दूध दान कर सकेंगी। अस्पताल प्रशासन की ओर से बच्चों को जन्म देने वाली महिलाओं से दूध दान करने की अपील भी की जाएगी।

विज्ञापन


जेके लोन अस्पताल की अधीक्षक डॉ. निर्मला शर्मा ने बताया कि प्रसूताएं एक दिन में तीन बार दूध दान कर सकेंगी। यह मिल्क बैंक उन नवजात शिशुओं के लिए वरदान साबित होगा, जिनकी मां नहीं हैं या जिन्हें मां का दूध नहीं मिल पा रहा है। मदर्स मिल्क बैंक का कार्य 90% तक पूरा हो चुका है। बिल्डिंग तैयार हो चुकी है और अब मशीनरी स्थापित की जानी बाकी है।
विज्ञापन


अस्पताल अधीक्षक ने बताया कि इस बैंक से प्रतिदिन आधा दर्जन से अधिक नवजात शिशुओं को लाभ मिलेगा और उन्हें पोषक मां का दूध उपलब्ध कराया जा सकेगा। मदर्स मिल्क बैंक बनने के बाद कोटा, बूंदी, बारां, झालावाड़ ही नहीं, बल्कि मध्य प्रदेश तक के नवजात शिशुओं और उनके परिजनों को फायदा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि, दूध दान करने वाली महिलाओं के स्वास्थ्य की पूरी जांच की जाएगी, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि उन्हें कोई बीमारी न हो। मदर्स मिल्क बैंक नवजात शिशुओं के लिए मां का दूध स्टोर करने और वितरित करने वाली एक नॉन-प्रॉफिट संस्था है। इन बैंकों में स्वेच्छा से दूध दान किया जाता है, जिससे जरूरतमंद नवजात शिशुओं को मां का दूध उपलब्ध कराया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed