{"_id":"620ecfe909b5ce4e960deb0e","slug":"man-rescued-three-days-after-abduction-in-jhalawar-rajasthan","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान: झालावाड़ में अपहरण के तीन दिन बाद व्यक्ति को छुड़ाया, अपहरणकर्ताओं ने तोड़ दिए उसके दोनों पैर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान: झालावाड़ में अपहरण के तीन दिन बाद व्यक्ति को छुड़ाया, अपहरणकर्ताओं ने तोड़ दिए उसके दोनों पैर
Fri, 18 Feb 2022 04:16 AM IST
Jeet Kumar
पीटीआई, कोटा (राजस्थान)
पीटीआई, कोटा (राजस्थान)
Published by: Jeet Kumar
Updated Fri, 18 Feb 2022 04:16 AM IST
सार
अपहरणकर्ताओं ने मंगलवार को बालू सिंह के भाई को फोन किया था और फिरौती के तौर पर आठ लाख रुपये की मांग की थी। अपहरणकर्ताओं ने व्यक्ति के दोनों पैर तोड़ दिए
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर....
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान के झालावाड़ जिले में 30 वर्षीय एक व्यक्ति को अपहरण करने के तीन दिन बाद पुलिस ने बचा लिया। अपहरणकर्ताओं ने व्यक्ति के परिवार से आठ लाख रुपये फिरौती की मांग की थी। पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी दी कि व्यक्ति का अपहरण उसके ससुराल लौटते समय हुआ।
विज्ञापन
पुलिस उपाधीक्षक प्रेम कुमार ने बताया कि बालू सिंह जो दुग थाना क्षेत्र के लसुदिया गांव का रहने वाला है। वह सोमवार को अपने ससुराल से लौट रहा था, रास्ते में ही जिले के उनहेल थाना क्षेत्र से चार लोगों ने अपहरण कर लिया और उसकी पिटाई की और अपहरणकर्ताओं ने उसके दोनों पैर तोड़ दिए।
विज्ञापन
अपहरणकर्ताओं ने मांगे थे आठ लाख रुपये
पुलिस के आगे बताया कि अपहरणकर्ताओं ने मंगलवार को बालू सिंह के भाई को फोन किया था और फिरौती के तौर पर आठ लाख रुपये की मांग की थी। एसपी प्रेम कुमार ने कहा कि परिवार ने बुधवार को पुलिस से संपर्क किया और रिपोर्ट दर्ज कराई जिसके बाद उनहेल, दुग और गंगाधर पुलिस थानों की पुलिस टीमों ने इलाके में सघन तलाशी अभियान शुरू किया।
विज्ञापन
पुलिस को अपहरणकर्ताओं के कॉल करने से काफी मदद मिली, उन्होंने बालू सिंह के मोबाइल से कई बार कॉल किए इसके बाद पुलिस ने गैंग के स्थान को ट्रैक करने के लिए हैंडसेट के जीपीएस का इस्तेमाल किया। उन्होंने कहा कि पुलिस टीम ने गुरुवार सुबह बालू सिंह को बचाया, हालांकि अपहरणकर्ताओं को उनके आने की भनक लग गई थी जिससे वह भागने में सफल रहे।
अपहरणकर्ताओं की हुई पहचान
पुलिस उपाधीक्षक प्रेम कुमार ने बताया कि पीड़ित बालू सिंह के बयान के आधार पर चारों आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है, जिनमें से दो की पहचान छयड़ा गांव के नाथू सिंह और प्रहलाद सिंह के रूप में हुई है। वहीं पुलिस आगे की जांच कर रही है।