{"_id":"63f8955aec9cc305130c11c5","slug":"kota-up-student-preparing-for-neet-commits-suicide-2023-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kota: NEET की तैयारी कर रहे UP के छात्र ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिखा दिल दहलाने वाली बातें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kota: NEET की तैयारी कर रहे UP के छात्र ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिखा दिल दहलाने वाली बातें
Fri, 24 Feb 2023 04:15 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
Published by: अरविंद कुमार
Updated Fri, 24 Feb 2023 04:15 PM IST
सार
कोचिंग में पढ़ाई के तनाव को नहीं झेल पाने के कारण एक छात्र ने अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। शिक्षा नगरी कोटा जिले में कोचिंग छात्रों द्वारा लगातार आत्महत्या की जा रही है। आत्महत्या को रोकने में जिला प्रशासन और कोचिंग संस्थाओं द्वारा किए जा रहे तमाम प्रयास निरर्थक साबित हो रहे हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश में बदायूं जिले के सहसवान गांव निवासी अभिषेक सिंह (19) पिछले दो साल से कोटा के कुन्हाड़ी में दातार रेसीडेंसी हॉस्टल में रहकर मेडिकल एंट्रेस परीक्षा की तैयारी कर रहा था। मेडिकल कॉलेज एंट्रेस में सफल नहीं हो पाने के कारण डिप्रेशन में आकर फांसी के फंदे पर झूल गया। छात्र अभिषेक ने फांसी लगाने से पहले एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है। सुसाइड नोट में लिखा है कि मैं घर वालों की उम्मीदों पर खरा नहीं उतर सका। इसलिए जान देने जा रहा हूं और मेरी मौत का जिम्मेदार में स्वयं हूं।
विज्ञापन
कुन्हाड़ी थाने के एएसआई दुर्गालाल ने बताया कि यूपी में बदायूं के सहसवान गांव का अभिषेक पुत्र आराम सिंह कुन्हाड़ी के दातार रेसीडेंसी में रह कर नीट की तैयारी कर रहा था, जिसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें छात्र ने घर वालों से माफी मांगी है कि आपकी उम्मीदों पर खरा नहीं उतर सका। मुझे माफ कर देना और लिखा कि मेरी मौत का जिम्मेदार मैं स्वयं हूं। छात्र के शव को एमबीएस मोर्चरी में रखवाया गया है और परिजनों को सूचना कर दी है। उनके आने के बाद ही शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
मामले में हॉस्टल संचालक की गंभीर लापरवाही भी नजर आ रही है। बताया जा रहा है कि मृतक छात्र अभिषेक सिंह के गांव का ही एक लड़का वैभव भी इसी हॉस्टल में रहता है। उसने देखा कि अभिषेक ने बुधवार शाम को भी खाना नहीं खाया और गुरुवार को भी सुबह लंच नही किया। तब वैभव ने हॉस्टल संचालक सुमित सिंह को सूचना दी। सुमित ने कमरे की आकर देखा तो कमरे से दुर्गंध आ रही थी। कमरे का दरवाजा भी अंदर से लॉक था। इस पर सुमित ने पुलिस को सूचना दी और दरवाजा तोड़कर देखा तो अभिषेक फांसी पर झूलता हुआ नजर आया।
मामले में आशंका जताई जा रही है कि अभिषेक ने बुधवार को ही फांसी लगा ली थी। लेकिन किसी ने भी इस और ध्यान नहीं दिया की फलां छात्र नजर नहीं आ रहा। मतलब जिला प्रशासन और कोचिंग संस्थानों की सख्त हिदायत के बाद भी हॉस्टलों में प्रोपर मॉनिटरिंग और केयर टेकिंग नही हो रही है। इनका गैर जिम्मेदाराना रवैया बता रहा है कि छात्र इनके लिए बस एक कमाई का साधन मात्र है, इससे ज्यादा और कुछ नहीं।