{"_id":"65f2d07bbe61c04e310335f0","slug":"kota-news-two-people-arrested-for-stealing-suitcase-filled-with-80-tola-gold-2024-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kota News: अंतरराज्यीय चोर गिरोह का भंडाफोड़, 80 तोला सोने से भरा सूटकेस चुराने वाले दो लोग गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kota News: अंतरराज्यीय चोर गिरोह का भंडाफोड़, 80 तोला सोने से भरा सूटकेस चुराने वाले दो लोग गिरफ्तार
Thu, 14 Mar 2024 03:55 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
Published by: अरविंद कुमार
Updated Thu, 14 Mar 2024 03:55 PM IST
सार
राजस्थान के कोटा जिले में रोडवेज बस से 80 तोला सोने की ज्वेलरी का सूटकेस चुराने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। ये आरोपी अंतरराज्यीय गिरोह के हैं।
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कोटा की नयापुरा थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय चोर गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपी पदम सिंह और गुलाब सिंह उत्तर प्रदेश में पिलुआ इलाके के निवासी हैं।
विज्ञापन
आरोपियों ने दिसंबर 2023 में नयापुरा बस स्टैंड पर रोडवेज बस से एक महिला के सूटकेस चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। सूटकेस में लगभग 80 तोला सोने की ज्वेलरी व शादी के महंगे कपड़े रखे हुए थे।
विज्ञापन
इस मामले में सीसीटीसी कैमरे की लाइव तस्वीरे भी सामने आई थी। आरोपी चलती बस में ध्यान भटकाकर यात्रियों के सामान की चोरी करने की वारदात को अंजाम देकर चंद मिनट में फरार हो जाते थे। फिलहाल, नयापुरा थाना पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन