फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Kota News ›   Kota News: One of the brothers who fell into canal died due to drowning, body taken out from 500 meters away

Kota News : नहर में गिरे भाइयों में से एक की पानी में डूबने से हुई मौत, गोताखोरों ने 500 मीटर दूर से निकाला शव

Sat, 04 Jan 2025 07:45 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा Published by: प्रिया वर्मा Updated Sat, 04 Jan 2025 07:45 PM IST
सार

शहर के नांता थाना क्षेत्र में नहर में गिरे दो भाइयों में से एक की पानी में डूबने से मौत हो गई। गोताखोरों ने शव को बाहर निकाला, जिसे पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।

विज्ञापन
Kota News: One of the brothers who fell into canal died due to drowning, body taken out from 500 meters away
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शुक्रवार को शहर के नांता थाना इलाके में नहर में गिरे दो भाइयों में से एक की डूबने से मौत हो गई। नगर निगम की गोताखोरों की टीम ने आज सुबह करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद शव को नहर से बाहर निकाला।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार लोकेश और महेन्द्र नाम के दो भाई बाईं मुख्य नहर में हाथ-पैर धोने के लिए रुके थे, तभी दोनों का पैर फिसल गया और वे नहर में गिर गए। मौके पर मौजूद राहगीरों ने लोकेश को सकुशल बाहर निकाल लिया, लेकिन तेज बहाव के कारण महेन्द्र नहर में बह गया।
विज्ञापन


गोताखोर विष्णु श्रंगी ने बताया कि शुक्रवार रात को अंधेरे की वजह से रेस्क्यू अभियान रोक दिया गया था लेकिन आज सुबह फिर से शुरू किए गए अभियान में डेढ़ घंटे की मेहनत के बाद युवक का शव घटना स्थल से 500 मीटर दूर झाड़ियों में फंसा हुआ मिला, जिसे निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक के भाई ने बताया कि शुक्रवार शाम वे मजदूरी करके घर लौट रहा था और रास्ते में नहर पर नहाने के लिए रुका था। जैसे ही महेन्द्र का पैर फिसला और वह डूबने लगा, लोकेश ने उसे बचाने के लिए नहर में कूदने का प्रयास किया लेकिन वह तेज बहाव में बह गया।

आज सुबह महेन्द्र का शव 500 मीटर दूर नहर से बाहर निकाला गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed