फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Kota News ›   Kota News: Family members complained to the police after the bones were stolen from the crematorium

Kota News: श्मशान में अस्थियों की जगह मिले मांस के टुकड़े, नींबू और शराब, परिजनों ने की तंत्र-मंत्र की शिकायत

Sat, 22 Jun 2024 01:08 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sat, 22 Jun 2024 01:08 PM IST
सार

कोटा के महावीर नगर थाना क्षेत्र के रंगबाड़ी स्थित मुक्तिधाम में तंत्र-मंत्र का मामला सामने आया है। यहां अज्ञात लोगों ने शव की राख और अस्थियां चोरी कर लीं। मुक्तिधाम स्थल पर नींबू, शराब की बोतल और मांस के टुकड़े फैले हुए मिले हैं।

विज्ञापन
Kota News: Family members complained to the police after the bones were stolen from the crematorium
श्मशानघाट में पहुंचे परिजन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोटा के महावीर नगर थाना क्षेत्र के रंगबाड़ी स्थित मुक्तिधाम श्मशान से राख और अस्थियां चोरी होने का मामला सामने आया है। मुक्तिधाम स्थल पर नींबू, शराब की बोतल और मांस के टुकड़े फैले हुए मिले हैं। सभी नींबुओं में आलपिन घुसी हुई मिली है। मामले में तंत्र-मंत्र क्रिया की आशंका जताई जा रही है।

विज्ञापन


परिजन तिये की रस्म करने के लिए श्मशान पहुंचे तो ये नजारा देखकर चौंक गए। अक्रोशित परिजनों ने पुलिस को मामले की शिकायत की। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार महावीर नगर थाने के सब इंस्पेक्टर कमल किशोर ने बताया कि दीनदयाल नगर निवासी शुभम ओझा की 20 जून को मौत हुई थी। उसका अंतिम संस्कार सुभाष नगर मुक्तिधाम में किया गया था। तीये रस के लिए जब परिजन पहुंचे तो मौके पर तंत्र-मंत्र की आपत्तिजनक सामग्री मिली। परिजनों की रिपोर्ट पर मामले की जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, परिजनों का कहना है कि शुभम ओझा की मौत के बाद जब सभी परिजन तिए की रस्म के लिए श्मशान पहुंचे तो वहां शुभम की अस्थियां गायब थीं। मौके पर शराब की बोतल, नींबू और मांस के टुकड़े फैले हुए मिले। यह किसी तांत्रिक क्रिया के कारण ही हुआ है। स्थानीय पार्षद का कहना है कि पहले भी यहां कई बार अस्तियां चोरी और तंत्र-मंत्र की घटनाएं हो चुकी हैं। मुक्तिधाम स्थल पर सुरक्षा की कोई व्यवस्था नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed