फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Kota News ›   Kota News: A rat ate the eyelid of a woman undergoing stroke treatment, nibbled it in half

Kota News: स्ट्रोक का इलाज करवा रही महिला की आंख की पलक खा गया चूहा, कुतरकर आधी कर दी

Tue, 17 May 2022 07:32 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा Published by: रवींद्र भजनी Updated Tue, 17 May 2022 07:32 PM IST
सार

राजस्थान के कोटा जिले के सरकारी अस्पताल में प्रशासनिक लापरवाही का मामला सामने आया है। स्ट्रोक का इलाज करा रही एक महिला की आंखों को चूहे ने कुतर दिया। 

विज्ञापन
Kota News: A rat ate the eyelid of a woman undergoing stroke treatment, nibbled it in half
कोटा में अस्पताल में उपचाररत महिला। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजस्थान के कोटा जिले में एमबीएस अस्पताल में प्रशासनिक लापरवाही सामने आई है। स्ट्रोक का इलाज करा रही एक महिला की आंख की पलक को ही चूहा खा गया। पलक कुतरने के बाद चूहे ने आंख को भी नुकसान पहुंचाने की कोसिश की। लकवाग्रस्त महिला हिल भी नहीं सकी और सिर्फ आंसू बहाती रही। 
विज्ञापन


घटना सोमवार देर रात की बताई जा रही है। महिला का रूपवती भाटी है और वह रेलवे कॉलोनी की रहने वाली है। रूपवती को 45 दिन पहले स्ट्रोक यूनिट में भर्ती कराया गया था। पैरालिसिस का अटैक आने से शरीर का 90 प्रतिशत हिस्सा हिल-डुल नहीं रहा। इलाज चल रहा है। बीती रात आईसीयू में कोई नहीं था। सुबह जब पति और परिजन रूपवती को देखने पहुंचे तो पलकें लगभग दो हिस्सों में बंटी हुई थी। पलकों पर आंख के पास खून भी रिस रहा था। डॉक्टर ने बताया कि कोई चूहा खा गया होगा। इस घटना की जानकारी उच्च अधिकारियों को लगी तो हड़कम्प मच गया। डिप्टी सुपरिटेंडेंट ने कहा कि हम मामले की जांच करेंगे। हम तो हर महीने पेस्टीसाइड का छिड़काव करवाते हैं। अगर ऐसा कुछ हुआ है तो उसमें स्टाफ की जिम्मेदारी है। उनका अटेंडेंट उनके साथ था। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed