{"_id":"65198a062b469b24320c7218","slug":"kota-mother-and-daughter-arrested-for-breaking-gold-chain-and-mangalsutra-during-kalash-yatra-2023-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kota News: कलश यात्रा में सोने की चेन और मंगलसूत्र तोड़ने वाली मां-बेटी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kota News: कलश यात्रा में सोने की चेन और मंगलसूत्र तोड़ने वाली मां-बेटी गिरफ्तार
Sun, 01 Oct 2023 08:32 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
Published by: अरविंद कुमार
Updated Sun, 01 Oct 2023 08:32 PM IST
सार
कलश यात्रा में गले की चेन और मंगलसूत्र तोड़ने की घटना में शामिल मां और बेटी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही सोने की 10 चेन और मंगलसूत्र भी बरामद किया है।
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कथावाचक प्रदीप मिश्रा की कथा के प्रारंभ पर श्रीनाथपुरम स्टेडियम कोटा में कलश यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं के गले से सोने की चेन और मंगलसूत्र तोड़ने की घटना का थाना महावीर नगर पुलिस ने खुलासा कर दिया है। मामले में आरोपी मां-बेटी को गिरफ्तार 10 सोने की चेन और मंगलसूत्र बरामद किए गए।
विज्ञापन
एसपी शरद चौधरी ने बताया कि आरोपिया विधा बाई पत्नी मनोज पाथरकर (40) निवासी थाना शाहगंज आगरा उत्तर प्रदेश व निशा राव पत्नी विष्णु राव (23) निवासी सितारा बस्ती दिल्ली हाल थाना शाहगंज आगरा उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार कर मंगलसूत्र और सोने की चेन बरामद की गई। गिरफ्तार महिलाओं से पुलिस टीम अग्रिम अनुसंधान कर रही है।
विज्ञापन
एसपी चौधरी ने बताया कि 30 सितंबर को अंतरराष्ट्रीय कथावाचक प्रदीप मिश्रा की कथा के प्रारंभ के अवसर पर श्रीनाथपुरम स्टेडियम से प्रारंभ होने वाली कलश यात्रा के दौरान 30-40 हजार महिलाओं की भीड़ में मंगलसूत्र व चेन तोड़ने की घटनाएं हुई। इस बारे में थाना महावीर नगर क्षेत्र निवासी कौशल्या राठौर की रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज किया गया।
विज्ञापन
घटना की खुलासे के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भगवत सिंह हिंगड़ व सीओ हर्ष राज सिंह खरेड़ा के सुपरविजन एवं एसएचओ बाबूलाल रेगर के नेतृत्व में गठित की गई टीम ने संदिग्ध लोगों के संबंध में सर्च अभियान चलाया। इस दौरान हेड कांस्टेबल घनश्याम मय टीम द्वारा अवस्था चौक के पास खाली पड़ी टापरियों से दोनों महिलाओं को डिटेन कर वारदातों का खुलासा किया।