{"_id":"680c70d874b0e319ea01b827","slug":"kota-grief-stricken-father-breaks-down-while-collecting-son-s-body-neet-aspirant-was-preparing-for-3-years-2025-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kota News: आंसुओं में बहा बेटे का शव लेने पहुंचे पिता का दर्द, तीन साल से NEET की तैयारी कर रहा था छात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kota News: आंसुओं में बहा बेटे का शव लेने पहुंचे पिता का दर्द, तीन साल से NEET की तैयारी कर रहा था छात्र
Sat, 26 Apr 2025 11:06 AM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Sat, 26 Apr 2025 11:06 AM IST
सार
कोचिंग हब कहे जाने वाले कोटा से एक और आत्महत्या का मामला सामने आया है। यहां रहकर नीट की तैयारी कर रहे दिल्ली के एक छात्र का शव लेने पहुंचे उसके पिता ने कहा कि वे और उनकी पत्नी 22 अप्रैल को बेटे को घर वापस ले जाने के लिए आए थे लेकिन उसने घर लौटने से मना कर दिया।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : Free pik AI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली के तुगलकाबाद में बढ़ई का काम करने वाले रंजीत शर्मा शुक्रवार को कोटा के एक अस्पताल की मोर्चरी के बाहर अपने बेटे के शव का इंतजार करते हुए फूट-फूटकर रो पड़े। उनका बेटा रोशन शर्मा (23) पिछले तीन वर्षों से कोटा में रहकर NEET-UG परीक्षा की तैयारी कर रहा था।
विज्ञापन
परिवार के अनुसार रोशन ने कुछ सप्ताह पहले अपने माता-पिता को सूचित किया था कि वह इस वर्ष 4 मई को होने वाली परीक्षा में नहीं बैठेगा और उसे तैयारी के लिए एक और वर्ष चाहिए। रंजीत शर्मा और उनकी पत्नी 22 अप्रैल को बेटे को घर वापस ले जाने के लिए कोटा पहुंचे थे लेकिन रोशन ने घर लौटने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन
गुरुवार सुबह पुलिस को उसका शव कोटा में रेलवे ट्रैक के पास झाड़ियों में मिला। प्रारंभिक जांच से पता चला है कि उसने संभवतः कोई जहरीला पदार्थ खाया था। पुलिस ने BNS की धारा 194 (ए) के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: Pahalgam Attack: जैसलमेर में आतंकी हमले की आशंका, बुलेटप्रूफ जैकेट और पिस्तौल के साथ गश्त करते दिखे पुलिसकर्मी
रोशन के पिता ने बताया कि उनका बेटा पढ़ाई में बहुत अच्छा था और कोचिंग संस्थान की नियमित परीक्षाओं में 550 से 600 अंकों के बीच स्कोर करता था। उन्होंने कहा कि उसने हाल ही में अपनी बहन से कहा था कि उसे पूरी तैयारी के लिए एक और साल चाहिए। पुलिस ने बताया कि परिजनों ने किसी के खिलाफ कोई आरोप नहीं लगाया है।
कोटा में यह इस वर्ष संदिग्ध आत्महत्या का यह 12वां मामला है। वर्ष 2023 में ऐसी 17 घटनाएं दर्ज की गई थीं। 22 अप्रैल को भी बिहार के एक 18 वर्षीय NEET छात्र ने छात्रावास के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। उसने एक सुसाइड नोट में लिखा था कि उसकी मौत के लिए न तो परिवार जिम्मेदार है, न ही उसकी परीक्षा की तैयारी।
ये भी पढ़ें: Chittorgarh News: पूर्व सभापति पर यौन शोषण का मामला,आधी रात मौका तस्दीक के लिए पीड़िता के घर चिपकाया नोटिस
कोचिंग हब के रूप में पहचान रखने वाले कोटा में छात्रों की आत्महत्या की बढ़ती घटनाएं शिक्षा व्यवस्था और मानसिक स्वास्थ्य के प्रति गहरी चिंता का विषय बन गई हैं। विशेषज्ञ अक्सर इसके पीछे अत्यधिक पढ़ाई का दबाव और पारिवारिक अपेक्षाओं को कारण मानते हैं।