Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Kota News ›   kota dairy fire employee lekhraj death family demands 30 lakh compensation

कोटा: डेयरी में आग से कर्मचारी की मौत, मुआवजे की मांग पर अस्पताल की मोर्चरी के बाहर परिजनों का हंगामा

Sun, 15 Nov 2026 07:37 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा Published by: दिनेश शर्मा Updated Sun, 15 Nov 2026 07:37 PM IST
सार

कोटा की मधुर दूध डेयरी में आग लगने से कर्मचारी लेखराज की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों ने एमबीएस अस्पताल की मोर्चरी के बाहर प्रदर्शन कर 30 लाख रुपये मुआवजे की मांग की। मांग पूरी होने तक उन्होंने पोस्टमार्टम कराने और शव लेने से इनकार कर दिया। प्रशासन समझाइश में जुटा है।

विज्ञापन
kota dairy fire employee lekhraj death family demands 30 lakh compensation
एमबीएस अस्पताल की मोर्चरी के बाहर प्रदर्शन करते परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भीमगंज मंडी थाना क्षेत्र की राम मंदिर गली में स्थित मधुर दूध डेयरी में शनिवार रात भीषण आग लगने से कर्मचारी लेखराज की जिंदा जलकर मौत हो गई। इस हादसे के बाद रविवार को एमबीएस अस्पताल की मोर्चरी के बाहर परिजनों ने भारी हंगामा किया। मृतक के परिजन 30 लाख रुपये की आर्थिक सहायता और मुआवजे की मांग को लेकर अड़े हैं। मुआवजे की मांग पूरी न होने तक स्वजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से साफ इन्कार कर दिया, जिसके कारण घटना के लगभग 18 घंटे बीत जाने के बाद भी पोस्टमार्टम नहीं हो सका।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- श्रीगंगानगर: अब महिलाएं निशाना… इसलिए आईएसआई का मोहरा बन गई 21 साल की महकदीप
विज्ञापन


मोर्चरी के बाहर परिजनों का धरना
परिजन रविवार सुबह से ही अस्पताल परिसर में मोर्चरी के बाहर एकत्रित हो गए और अपनी मांग को लेकर धरने पर बैठ गए। प्रदर्शन कर रहे लोगों का स्पष्ट कहना है कि जब तक डेयरी मालिक और प्रशासन की ओर से 30 लाख रुपये की सहायता राशि स्वीकृत नहीं की जाती, तब तक वे शव को नहीं उठाएंगे और न ही पोस्टमार्टम होने देंगे। घटना के बाद से ही परिजनों में गहरा आक्रोश व्याप्त है। स्थिति को अनियंत्रित होने से रोकने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारियों की समझाइश और सुरक्षा व्यवस्था
कोटा शहर के उपजिलाधिकारी कपिल शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। प्रशासनिक अधिकारियों ने धरने पर बैठे परिजनों से वार्ता कर उन्हें शांत कराने का प्रयास किया। अधिकारियों ने परिजनों को आश्वस्त किया कि नियमानुसार मिलने वाली सभी सरकारी सहायता राशि जल्द उपलब्ध कराई जाएगी। इसके साथ ही, डेयरी मालिक की तरफ से भी हरसंभव आर्थिक मदद कराने का आश्वासन दिया गया। हालांकि, परिजन अपनी मांग से पीछे हटने को तैयार नहीं हुए। अस्पताल परिसर में किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पुलिस और आरएसी का अतिरिक्त जाब्ता तैनात किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed