{"_id":"63622bb092c0b3741f59c8c2","slug":"kota-city-sp-spot-line-to-mahavir-nagar-ci-ghanshyam-meena","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: साढ़े ग्यारह बजे रात में SP का फोन CI ने रिसीव नहीं किया, झल्लाए साहब ने किया लाइन हाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: साढ़े ग्यारह बजे रात में SP का फोन CI ने रिसीव नहीं किया, झल्लाए साहब ने किया लाइन हाजिर
Wed, 02 Nov 2022 02:05 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
Published by: अरविंद कुमार
Updated Wed, 02 Nov 2022 02:05 PM IST
सार
राजस्थान में कोटा जिले के शहर एसपी एक बात को लेकर झल्ला गए। दरअसल, एसपी साहब रात में सीआई के पास फोन किए। लेकिन सीआई, एसपी का फोन रिसीव नहीं कर पाए। जब दूसरे दिन सीआई थाने पर पहुंचे तो पता चला कि वे लाइन हाजिर हैं।
विज्ञापन
महावीर नगर सीआई घनश्याम मीणा
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
कोटा शहर एसपी केसर सिंह शेखावत ने महावीर नगर सीआई घनश्याम मीणा को लाइन हाजिर कर दिया। वजह यह कि एसपी शेखावत ने 30 अक्टूबर रात करीब 11:30 बजे सीआई मीणा को फोन किया था। जो सीआई ने रिसीव नहीं किया और न क्षेत्र में हुई घटना के बाद रेस्पॉन्स दिया। तब एसपी ने वाट्सएप ग्रुप पर नाराजगी भी जाहिर की थी।
विज्ञापन
इसे देख सीआई ने बताया कि वे तड़के तीन बजे से डयूटी पर थे। कुछ देर पहले घर लौटे थे। रिंगटोन का वॉल्यूम कम होने से सुनाई नहीं दिया। इसके बाद 31 अक्टूबर को सुबह करीब 10 बजे बाद सीआई को लाइन हाजिर करने का आदेश जारी हो गया।
विज्ञापन
पड़ोसियों में झगड़े को लेकर दर्ज हुआ क्रॉस केस
अजय आहुजा नगर में कुछ दूरी पर सोनी और राजपूत परिवार रहते हैं। इन परिवारों में किसी बात को लेकर पहले से विवाद है। 30 अक्टूबर रात 8 से 9 बजे के बीच दोनों फिर झगड़ पड़े। सूचना पर महावीर नगर पुलिस मौके पर गई।
विज्ञापन
पता चला एक पड़ोसी ने दूसरे के घर जाकर गाली-गलौज की और मारपीट की धमकी दी। तब आक्रोशित दूसरे पक्ष ने भी पहले पक्ष को धमकी दे दी। सीआई घनश्याम मीणा ने दोनों की तरफ से शिकायत लेकर क्रॉस केस दर्ज कर लिया। इसी मामले में एसपी शेखावत ने मीणा को फोन किया था।
एसपी कोटा शहर केसर सिंह शेखावत ने कहा, मुझे लोगों से पता चला कि दो गुटों में झगड़ा हुआ। लेकिन पुलिस ने कोई रेस्पॉन्स नहीं दिया। मेरे फोन का भी कोई रेस्पॉन्स नहीं मिला। कंट्रोल रूप पर बोला तब संपर्क हुआ। यह स्थिति पुलिसिंग के लिहाज से सही नहीं है। कोई बड़ी घटना हो जाती तो कौन जिम्मेदार होता? थानाधिकारी और थाने पर झगड़े का पता हो तब भी प्रॉपर रेस्पॉन्स नहीं देना गलत है।