फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Kota News ›   Kota News: Indore-Hazrat Nizamuddin Special Train Operation, Barhni-Bandra Special Will Also Pass Through Kota

Kota News: इंदौर–हजरत निजामुद्दीन विशेष ट्रेन का संचालन, बढ़नी–बांद्रा स्पेशल भी गुजरेगी कोटा होकर

Fri, 10 Oct 2025 03:23 PM IST
कोटा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा Published by: कोटा ब्यूरो Updated Fri, 10 Oct 2025 03:23 PM IST
सार

Kota News: त्योहारों के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने इंदौर–हजरत निजामुद्दीन द्वि-साप्ताहिक सुपरफास्ट विशेष ट्रेन और बढ़नी–बांद्रा स्पेशल ट्रेन के संचालन की घोषणा की है। दोनों ट्रेनें कोटा होकर गुजरेंगी, जिससे क्षेत्रीय यात्रियों को राहत मिलेगी।
 

विज्ञापन
Kota News: Indore-Hazrat Nizamuddin Special Train Operation, Barhni-Bandra Special Will Also Pass Through Kota
त्योहार पर चलेगी स्पेशल ट्रेन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

त्योहारों के सीजन में यात्रियों की बढ़ती भीड़ और सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे प्रशासन ने इंदौर–हजरत निजामुद्दीन–इंदौर द्वि-साप्ताहिक सुपरफास्ट विशेष ट्रेन चलाने की घोषणा की है। इसके साथ ही बढ़नी–बांद्रा टर्मिनस वीकली स्पेशल ट्रेन भी कोटा होकर गुजरेगी। इन विशेष ट्रेनों के संचालन से यात्रियों को राजधानी दिल्ली और पश्चिम भारत के बीच यात्रा में बड़ी राहत मिलेगी।

विज्ञापन

 
इंदौर–हजरत निजामुद्दीन विशेष ट्रेन 30 नवंबर तक करेगी 18 फेरे
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ जैन ने बताया कि गाड़ी संख्या 09309 इंदौर–हजरत निजामुद्दीन विशेष ट्रेन 30 नवंबर 2025 तक प्रत्येक शुक्रवार और रविवार को कुल 18 फेरे करेगी। यह ट्रेन इंदौर स्टेशन से शाम 5 बजे रवाना होकर रामगंज मंडी (21:28 बजे), कोटा (22:35 बजे), सवाई माधोपुर (23:55 बजे) और गंगापुर सिटी (00:43 बजे) रुकते हुए अगले दिन सुबह 5 बजे हजरत निजामुद्दीन पहुंचेगी।
विज्ञापन

 
वहीं, वापसी में गाड़ी संख्या 09310 हजरत निजामुद्दीन–इंदौर विशेष ट्रेन का संचालन 1 दिसंबर 2025 तक प्रत्येक शनिवार और सोमवार को किया जाएगा। यह ट्रेन हजरत निजामुद्दीन से सुबह 8:20 बजे रवाना होकर गंगापुर सिटी (12:30 बजे), सवाई माधोपुर (13:20 बजे), कोटा (14:35 बजे) और रामगंज मंडी (15:40 बजे) ठहरते हुए रात 9 बजे इंदौर पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
दोनों दिशाओं में ट्रेन इंदौर, देवास, उज्जैन, नागदा, रामगंज मंडी, कोटा, सवाई माधोपुर, गंगापुर सिटी, मथुरा, पलवल और हजरत निजामुद्दीन स्टेशनों पर ठहरेगी। इस विशेष ट्रेन में 17 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी और 1 वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी सहित कुल 20 डिब्बे रहेंगे।
 
बढ़नी–बांद्रा स्पेशल ट्रेन का भी संचालन, 8 फेरे करेगी कोटा होकर
वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक सौरभ जैन ने बताया कि ट्रेन नंबर 05033 बढ़नी–बांद्रा टर्मिनस वीकली स्पेशल 9 अक्तूबर से 27 नवंबर तक कुल 8 फेरे करेगी। इसी प्रकार ट्रेन नंबर 05034 बांद्रा टर्मिनस–बढ़नी वीकली स्पेशल 11 अक्तूबर से 29 नवंबर तक 8 ट्रिप करेगी।

यह भी पढ़ें- अंता उपचुनाव: जैन भाया को टिकट से किस मुश्किल में फंसे पायलट? मीणा–गुर्जर समीकरण पर मंडराया संकट
 
05033 बढ़नी–बांद्रा स्पेशल हर गुरुवार रात 9:30 बजे बढ़नी से रवाना होकर शुक्रवार दोपहर 3:35 बजे कोटा और शनिवार सुबह 6:30 बजे बांद्रा टर्मिनस पहुंचेगी। वहीं 05034 बांद्रा–बढ़नी स्पेशल शनिवार सुबह 9:30 बजे बांद्रा से रवाना होकर रात 1:05 बजे कोटा और रविवार रात 10:15 बजे बढ़नी पहुंचेगी।

 
दोनों दिशाओं में यह ट्रेन बोरीवली, वापी, वलसाड, सूरत, वडोदरा, रतलाम, कोटा, बयाना, ईदगाह (आगरा), टूंडला, इटावा, कानपुर सेंट्रल, ऐशबाग (लखनऊ), बादशाह नगर (लखनऊ), गोंडा और बलरामपुर स्टेशनों पर ठहरेगी।
 
त्योहारों में यात्रा सुगम बनाने की दिशा में रेलवे की पहल
रेलवे प्रशासन का उद्देश्य त्योहारों के दौरान बढ़ती भीड़ में यात्रियों को सुविधाजनक और सुचारू यात्रा उपलब्ध कराना है। इन विशेष ट्रेनों के संचालन से न केवल इंदौर, कोटा और दिल्ली के यात्रियों को राहत मिलेगी, बल्कि उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र के यात्रियों को भी बेहतर कनेक्टिविटी का लाभ मिलेगा।

यह भी पढ़ें- अंता उपचुनाव : दांव पर लगी भाजपा और कांग्रेस की साख, क्या कायम रहेगा वसुंधरा का खुद के गढ़ में वचर्स्व ?

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed