{"_id":"633e3aa5fae1bd1a995651e9","slug":"government-doctor-breaks-marriage-with-mbbs-girl-for-12-lakhs-in-kota","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kota News: हाथों में मेहंदी रचने से पहले ही रिश्ते में आई दरार, 12 लाख के लिए सरकारी डॉक्टर ने तोड़ी शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kota News: हाथों में मेहंदी रचने से पहले ही रिश्ते में आई दरार, 12 लाख के लिए सरकारी डॉक्टर ने तोड़ी शादी
Thu, 06 Oct 2022 07:54 AM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
Published by: अरविंद कुमार
Updated Thu, 06 Oct 2022 07:54 AM IST
सार
राजस्थान के कोटा जिले में दहेज के खातिर शादी तोड़ने का मामला सामने आया है। लड़का सरकारी डॉक्टर है तो लड़की भी एमबीबीएस है। दोनों की सगाई आठ महीने पहले हुई थी। लड़के का कहना है कि उस पर लगाए जा रहे सभी आरोप झूठे हैं।
विज्ञापन
सरकारी डॉक्टर ने MBBS लड़की से शादी तोड़ी
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दहेज के लिए एक सरकारी डॉक्टर ने शादी से 19 दिन पहले रिश्ता तोड़ दिया। दुल्हन भी डॉक्टर है। इसी महीने दोनों की शादी होने वाली थी। युवती के परिवार ने थाने में दहेज मांगने की शिकायत दी है। वहीं, दुल्हे के परिवार ने दुल्हन के घरवालों के खिलाफ फ्रॉड करने और बदसलूकी की शिकायत दी है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
बता दें कि मामला कोटा के विज्ञान नगर थाने का है। यहां की रहने वाली डॉक्टर फरहीन अंसारी (27) ने बताया कि आठ महीने पहले उसकी शादी टीचर्स कॉलोनी निवासी माजिद हुसैन (30) के साथ तय हुई थी। जब पहली बार परिवार वालों के बीच में बात हुई तो उस समय माजिद के परिवार ने कहा था, हमारी बड़ी बहू दहेज में 12 लाख नकद लाई थी।
विज्ञापन
इसके अलावा सोने-चांदी के जेवर भी लाई थी। साथ ही वह अपनी कमाई भी परिवार को ही देती है। इसलिए वह भी देख लें की शादी में कितना देंगे। इस पर फरहीन के परिवार ने कहा, वे अपने हिसाब से जो भी हो सकेगा शादी में खर्च करेंगे। इसके बाद 24 मई को फरहीन और माजिद की सगाई हो गई।
विज्ञापन
कार्ड बंटने के बाद शुरू हुई डिमांड...
दोनों की शादी 22 अक्टूबर को होनी थी। शादी की तैयारियां भी परिवार ने शुरू कर दी। फरहीन के अनुसार 18 सितंबर के आसपास घरवाले शादी के निमंत्रण और रीति-रिवाज के समान की तैयारियों को लेकर माजिद के घर बात करने गए थे। तब माजिद के जीजा हुसैन ने फरहीन के माता-पिता से कहा, शादी में जो भी देना है, पहले ही देना।
शादी वाले दिन वह किसी के सामने कुछ नहीं लेंगे। इस पर घरवालों ने कहा, उन्होंने पहले ही मना कर दिया कि वह सामने से मांगने पर कुछ नहीं देंगे। पढ़ी लिखी बेटी दे रहे हैं। जो भी हो सकेगा वह शादी में खर्च करेंगे।
फरहीन ने बताया, पहले उसे इस बारे में कोई जानकारी नहीं थी, लेकिन पता लगा तो 1 अक्टूबर को माजिद से मुलाकात कर इस बारे में चर्चा की। माजिद ने कहा, हमारे घर में ऐसा ही होता है। उसकी भाभी भी बड़ी नकदी लेकर आई थी। जो भी कमाती है। घरवालों को ही देती है। फरहीन भी जो कमाए वह उसे माजिद को ही देना होगा। फरहीन ने बताया, उससे मजीद ने कहा कि उसने जो 75 लाख का लोन ले रखा है। उसे चुकाने में मदद करनी होगी। इन सब डिमांड को लेकर फरहीन ने माजिद से परिवार को समझाने के लिए कहा।
घर आकर किया हंगामा...
डॉक्टर फरहीन ने बताया कि 3 अक्टूबर को लड़के के पिता बार-बार उसके पिता को फोन करते रहे। घर आकर बात करने के लिए कहते रहे। लड़की वालों ने कहा, अगर बात करनी है तो घर आ जाएं। इसके बाद लड़के के परिवार के कुछ लोग फरहीन के घर पहुंचे। जमकर हंगामा किया। गाली-गलौज की और कहा, अगर वह नकदी नहीं दे सकते तो शादी नहीं होगी। फरहीन के अनुसार उनका हंगामा पूरे मोहल्ले ने देखा था।
लड़के वालों ने थाने में दी शिकायत...
इधर, लड़के वालों की तरफ से 3 अक्टूबर की शाम को विज्ञान नगर थाने में एक शिकायत दी है। इसमें यह आरोप लगाया गया है कि लड़की वालों ने उन्हें धोखे में रखा, लड़की ने कोई लोन ले रखा है। उसकी जानकारी नहीं दी और जब शादी से इंकार किया तो बदसलूकी की। वहीं, फरहीन का कहना है कि लोन लड़के ने ले रखा है। बार-बार पैसों की बात वो करते रहे। अब शिकायत देकर हमारे ऊपर दबाव बना रहे हैं। हमें तो पता ही नहीं था कि लड़के वालों ने कोई रिपोर्ट दी है। फरहीन ने बताया कि डॉक्टर माजिद तीन भाई हैं। इनमें से दो सरकारी डॉक्टर हैं। वहीं, पिता रिटायर्ड टीचर हैं। बड़ी बहू भी सरकारी टीचर है।
आरोप झूठे होने का दावा...
पूरे मामले में डॉक्टर माजिद का कहना है कि सब आरोप गलत लगाए जा रहे हैं। हमारा परिवार संपन्न है। हमें दहेज मांगने की जरूरत ही नहीं है। दरअसल, लड़की वालों ने हमसे कई बातें छिपाकर रखीं। उन्होंने कोई लोन ले रखा था तो लड़की ने कहा मैं शादी के बाद पहले घरवालों की मदद करूंगी। जब तक छोटे भाई-बहन सेटल नहीं हो जाते। ऐसी कई बातें थीं। हमारे परिवार ने सलाह कर शादी नहीं करने का फैसला लिया। लड़की वालों को बताया। लगन का सामान भी लौटा दिया। जब वो लौटाने गए थे तो हमसे उन लोगों ने बदसलूकी की इसकी शिकायत हमने थाने में दी है।