फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Kota News ›   For saving life of grandson from corona grandparents gave their life by jumping in front of train

खौफनाक: दादा-दादी को कोरोना हुआ तो सताने लगी पोते की चिंता, ट्रेन के आगे कूद दे दी जान

Sun, 02 May 2021 09:38 PM IST
वर्तिका तोलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा Published by: वर्तिका तोलानी Updated Sun, 02 May 2021 09:38 PM IST
सार

बुजुर्ग दंपति कोरोना संक्रमित थे और उन्हें इस बात का डर सता रहा था कि कहीं उनकी वजह से उनके परिवार के सदस्यों, खासकर उनके 19 वर्षीय पोते को कुछ न हो जाए। इसलिए उन्होंने दी अपनी जान।

विज्ञापन
For saving life of grandson from corona grandparents gave their life by jumping in front of train
दिल्ली-मुंबई रेलवे ट्रैक - फोटो : istock

विस्तार

कोरोना संक्रमण के वजह से राेज हजारों लोगों की जान जा रही है। खौफ इतना की कोरोना की पॉजिटिव रिपोर्ट आने पर लोग खुद ही अपनी जान ले रहे हैं। ऐसा ही एक हादसा रविवार को राजस्थान के कोटा शहर में हुआ। यहां के रहने वाले एक बुजुर्ग दंपति ने ट्रेन के आगे कूदकर अपनी जान दे दी। 

विज्ञापन

दिल्ली-मुंबई रेलवे ट्रैक पर मिला दंपति का शव
घटनास्थल पर मौजूद डिप्टी एसपी कोटा सिटी बीएस हिंगड ने मीडिया को बताया कि उन्हें आज दिल्ली-मुंबई रेलवे ट्रैक पर मृत बुजुर्ग दंपति के बारे में जानकारी दी गई थी। जानकारी मिलने के तुरंत बाद उन्होंने घटनास्थल पर जाकर आत्महत्या करने वाले बुजुर्ग दंपति के शवों को बरामद किया। पुलिस जांच में यह पता चला कि बुजुर्ग दंपति कोरोना संक्रमित थे और उन्हें इस बात का डर सता रहा था कि कहीं उनकी वजह से उनके परिवार के सदस्यों, खासकर उनके 19 वर्षीय पोते को कुछ न हो जाए। 

विज्ञापन

आठ साल पहले एक हादसे में खो दिया था बेटा
मृतक के परिवार ने पुलिस को बताया कि आठ साल पहले बुजुर्ग दंपति ने अपने इकलौते बेटे को एक हादसे में खो दिया था, जिसके बाद से ही वे अन्य सदस्यों को खोने के बारे में सोचकर ही डर जाते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed