{"_id":"65d4cc51e27f92f0ed02a5b6","slug":"female-accused-escaped-by-dodging-while-being-taken-by-train-2024-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kota: ट्रेन से ले जाते समय चकमा देकर फरार हुई महिला आरोपी, पुलिस ने तलाश की शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kota: ट्रेन से ले जाते समय चकमा देकर फरार हुई महिला आरोपी, पुलिस ने तलाश की शुरू
Tue, 20 Feb 2024 09:29 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Tue, 20 Feb 2024 09:29 PM IST
सार
Kota: ट्रेन से ले जाते समय एक महिला आरोपी 6 से ज्यादा पुलिस कर्मियों को चकमा देकर कोटा स्टेशन पर उतरकर फरार हो गई। महिला आरोपी के फरार होने का पता चलने पर पुलिस कर्मियों के होश उड़ गए।
विज्ञापन
आरोपी महिला
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पुणे पुलिस 4 करोड़ के साइबर फ्रॉड के मामले में हरियाणा से सानिया नाम की एक युवती को गिरफ्तार करके पुणे ले जा रहे थी। पुलिसकर्मी दिल्ली से दुरंतो एक्सप्रेस में बैठकर पुणे के लिए रवाना हुए थे, लेकिन पुलिस कर्मियों की नींद का फायदा उठाकर महिला आरोपी सानिया कोटा स्टेशन पर उतरकर फरार हो गई। ट्रेन के कोटा स्टेशन से आगे जाने के बाद पुलिसकर्मियों को महिला के फरार होने का पता चला तो उनके होश उड़ गए।
विज्ञापन
खंगाले गए सीसीटीवी
जिसके बाद पुणे पुलिस के जवान कोटा स्टेशन पहुंचे और जीआरपी में महिला के कोटा स्टेशन से उतर कर फरार होने की रिपोर्ट दर्ज कराई। जानकारी करने और सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर पता चला कि महिला स्टेशन क्षेत्र में ही दो-तीन घंटे के लिए एक लॉज में रुकी थी और फिर वहां से भी फरार हो गई।
विज्ञापन