फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Kota News ›   Train News: Partial changes in train operations will continue due to Kota Railway Station redevelopment work

Train News: कोटा रेलवे स्टेशन पुनर्विकास कार्य के चलते ट्रेनों के संचालन में आंशिक परिवर्तन जारी रहेगा, जानें

Sun, 05 Oct 2025 11:05 PM IST
कोटा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा Published by: कोटा ब्यूरो Updated Sun, 05 Oct 2025 11:05 PM IST
सार

Kota News: वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ जैन ने बताया कि इस अवधि में कोटा स्टेशन पर कुछ गाड़ियों का संचालन आंशिक रूप से परिवर्तित रहेगा, जिसमें कुछ गाड़ियां सोगरिया स्टेशन से संचालित की जा रही हैं, जबकि कुछ ट्रेनों को वैकल्पिक मार्ग से संचालित किया जा रहा है।

विज्ञापन
Train News: Partial changes in train operations will continue due to Kota Railway Station redevelopment work
सोगरिया स्टेशन से कुछ ट्रेनों का होगा आगमन और प्रस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोटा जंक्शन रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म संख्या 2 के पुनर्विकास कार्य को सुचारु रूप से पूर्ण करने के लिए रेल प्रशासन द्वारा चल रहे निर्माण कार्य को ध्यान में रखते हुए पहले घोषित की गई ट्रेन संचालन व्यवस्थाओं की समय सीमा 08 अक्तूबर 2025 तक कर दी गई है।

विज्ञापन


वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ जैन ने बताया कि इस अवधि में कोटा स्टेशन पर कुछ गाड़ियों का संचालन आंशिक रूप से परिवर्तित रहेगा, जिसमें कुछ गाड़ियां सोगरिया स्टेशन से संचालित की जा रही हैं, जबकि कुछ ट्रेनों को वैकल्पिक मार्ग से संचालित किया जा रहा है।
विज्ञापन


कोटा की जगह सोगरिया स्टेशन से संचालित
11604 बीना-कोटा एक्सप्रेस अब 08 अक्टूबर तक कोटा के स्थान पर सोगरिया स्टेशन पर समाप्त होगी।

61621 कोटा-सवाई माधोपुर मेमू ट्रेन इस अवधि में कोटा से नहीं चलेगी, बल्कि सोगरिया से रात 19 बजकर 25 बजे प्रस्थान करेगी।

19812 इटावा-कोटा एक्सप्रेस 08 अक्तूबर तक कोटा की बजाय सोगरिया स्टेशन पर समाप्त होगी।

22984 इंदौर-कोटा एक्सप्रेस अब 08 अक्तूबर तक कोटा के स्थान पर सोगरिया स्टेशन पर समाप्त होगी।

61634 बीना-कोटा मेमू ट्रेन इस अवधि में कोटादृसोगरिया के बीच आंशिक रूप से निरस्त रहेगी।

यह भी पढ़ें- शर्मनाक: जन्म के 30 मिनट बाद नवजात को छत पर छोड़ गई मां, मकान मालिक के बेटे को चुनरी में लिपटी मिली बच्ची
विज्ञापन
विज्ञापन


ये ट्रेन चलेगी वैकल्पिक मार्ग से
14814 भोपाल-जोधपुर एक्सप्रेस 08 अक्तूबर तक सोगरिया, कोटा चंबल केबिन, गुड़ला मार्ग से संचालित होगी। ट्रेन का सोगरिया में आगमन रात 2 बजकर 10 मिनट और प्रस्थान रात 2 बजकर 20 मिनट पर होगा।

14813 जोधपुर-भोपाल एक्सप्रेस 08 अक्तूबर तक गुड़ला, कोटा चंबल केबिन, सोगरिया मार्ग से चलेगी। ट्रेन का सोगरिया आगमन रात 23 बजकर 30 मिनट और प्रस्थान रात्रि 23 बजकर 40 मिनट पर होगा।


12181 जबलपुर-अजमेर एक्सप्रेस 08 अक्तूबर तक सोगरिया, कोटा चंबल केबिन, गुड़ला मार्ग से चलेगी। इस ट्रेन सोगरिया आगमन सुबह 6 बजकर 35 मिनट और प्रस्थान सुबह 6 बजकर 45 मिनट पर होगा।

12182 अजमेर-जबलपुर एक्सप्रेस 08 अक्तूबर तक गुड़ला, कोटा चंबल केबिन, सोगरिया मार्ग से चलेगी। इस ट्रेन का सोगरिया आगमन रात 21 बजकर 50 मिनट और प्रस्थान रात 22 बजे होगा।

यह भी पढ़ें- Rajasthan News: राजसमंद में भीषण सड़क हादसा, फोरलेन पर खड़े डंपर से कार टकराई; दो लोगों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed