फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Kota News ›   Crime Reward crook arrested with illegal weapon in Kota a country made katta and cartridges recovered

Crime: कोटा में इनामी बदमाश रईश अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार, एक देशी कट्टा और कारतूस बरामद

Mon, 06 Feb 2023 05:28 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा Published by: अरविंद कुमार Updated Mon, 06 Feb 2023 05:28 PM IST
सार

कोटा की डीएसटी और कैथून थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई कर लंबे समय से फरार चल रहे 5000 रुपये के इनामी बदमाश रईश उर्फ गुर्जर पुत्र अली मोहम्मद (25 साल) को अवैध देशी कट्टे और कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया है।
 

विज्ञापन
Crime Reward crook arrested with illegal weapon in Kota a country made katta and cartridges recovered
अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोटा का इनामी वांटेड बदमाश रईश उर्फ गुर्जर पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। पांच हजार रुपये का यह इनामी बदमाश सांगोद के मंडीता थाना इलाके का रहने वाला है। पुलिस ने रईश को गिरफ्तार कर एक 12 बोर का अवैध देशी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है।

विज्ञापन


कोटा ग्रामीण के एसपी कावेंद्र सिंह सागर ने बताया, अवैध हथियार और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाकर अवैध कामों में लिप्त बदमाशों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। इसी सिलसिले में रविवार को डीएसटी के हेड कांस्टेबल कैलाश यादव को सूचना मिली कि जवाहर नगर कोटा शहर से 5000 रुपये का इनामी अभियुक्त रईश उर्फ गुर्जर कैथून थाना क्षेत्र के मोरपा गांव में छुपा हुआ है। उसके पास अवैध हथियार होने का भी अंदेशा है।
विज्ञापन


अवैध देशी कट्टा 12 बोर और एक जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार...
सूचना पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अरुण माच्या के निर्देशन, सीओ गजेंद्र सिंह के सुपर विजन और थाना अधिकारी कैथून महेंद्र कुमार मारु और डीएसटी हेड कांस्टेबल कैलाश यादव के नेतृत्व में टीम गठित कर मोरपा गांव से रईस उर्फ गुर्जर को अवैध देशी कट्टा 12 बोर मय एक जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed