{"_id":"58cba6fb4f1c1b2d5a32a2ec","slug":"city-bus-will-land-on-the-road-after-four-years","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस शासन के दौरान खरीदी बसें अब दौड़ेगी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस शासन के दौरान खरीदी बसें अब दौड़ेगी
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Fri, 17 Mar 2017 02:51 PM IST
विज्ञापन
रोडवेज वर्कशाप में खड़ी बसें
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटा शहर में लोगों का सफर आसान बनाने के लिए चार साल पहले कांग्रेस शासन के दौरान खरीदी गई बसों की धूल प्रशासन ने झाड़ दी। ये बसें अब शनिवार से सड़कों पर दौड़ने लगेगी।
पूर्ववर्ती सरकार ने करोड़ों रुपए की लागत ये 28 बसें वर्ष 2013 में खरीदी गई थी। इसके बाद इन बसों को कुन्हाडी स्थित रोडवेज डिपो में खड़ा कर दिया गया। इसके बाद राज्य में भाजपा की सरकार बन गई। आरोप है कि कथित राजनीति के चलते इन बसों का संचालन नहीं किया गया।
रोडवेज प्रशासन ने अब जाकर इन बसों का संचालन शनिवार से करने की घोषणा की है। इन बसों के संचालन की जिम्मेदारी एक निजी कंपनी को सौंपी गई है। इन 28 बसों को शनिवार से शहर के आठ रूटों पर उतारा जाएगा। इसके लिए ठेका कंपनी ने पूरी तैयारियां कर ली हैं।
विज्ञापन
इन बसों में 2 बसों को पर्यटकों के लिए कोटा दर्शन के लिए रखा जाएगा। जानकारी के अनुसार इन बसों को कोटा रेलवे स्टेशन से शिवपुरा, रानपुर, दौलतगंज, खड़े गणेशजी मंदिर, रायपुरा चौराहा से भदाना, डकनिया रेलव स्टेशन से कुन्हाड़ी, चंद्रसेल से फोर्टिस अस्पताल और झालीपुरा से न्यू बस स्टैण्ड रूट पर चलाया जाएगा।