फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Kota News ›   Case of murder registered three days after the death of MBBS student

Kota: MBBS छात्र की मौत के तीन महीने बाद हत्या का केस दर्ज, एफआईआर में काॅलेज की प्राचार्य समेत अन्य के नाम

Sat, 07 Jun 2025 02:12 PM IST
कोटा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा Published by: कोटा ब्यूरो Updated Sat, 07 Jun 2025 02:12 PM IST
सार

कोटा मेडिकल कॉलेज परिसर के अंदर इंटर्न हॉस्टल में तीन माह पहले 5 मार्च को एमबीबीएस छात्र कमरे में मृत अवस्था में मिला था। पुलिस मामले को सुसाइड मानकर चल रही थी, लेकिन अब इसमें हत्या का केस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
Case of murder registered three days after the death of MBBS student
पांच मार्च को हुई थी सुनील बैरवा की मौत, अब हत्या के एंगल से होगी जांच।

विस्तार

राजस्थान के कोटा जिले में एमबीबीएस कर रहे एक स्टूडेंट की मौत के तीन माह बाद पुलिस ने मामले में हत्या में प्रकरण दर्ज किया है। पहले पुलिस स्टूडेंट की मौत को आत्महत्या मानकर जांच कर रही थी। लेकिन, मृतक के पिता कजोड़मल द्वारा लगाए गए आरोप के बाद पुलिस ने मेडिकल कॉलेज प्राचार्य, कॉलेज प्रबंधन, हॉस्टल वार्डन व दो मेडिकोज के खिलाफ हत्या में प्रकरण दर्ज कर लिया है।  

विज्ञापन


महावीर नगर एसएचओ रमेश कविया ने बताया कि जयपुर जिले के बस्सी में रहने वाला सुनील बैरवा कोटा मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस कर रहा था। 5 मार्च का कमरे में उसका शव मिला था। पिता का कहना है कि घटना के दौरान सुनील की स्थिति, फोटोग्राफ और वीडियो देखने पर आत्महत्या करने जैसी स्थिति नजर नहीं आई थी। सुनील के कपड़े खून से सने हुए थे। घटना के बाद बेटे को इंसाफ दिलाने के लिए पिता कजोड़मल और परिवार के सदस्यों ने कोटा पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को ज्ञापन दिया था। साथ ही राज्य सरकार के प्रतिनिधियों, विधायक और उपमुख्यमंत्री से भी मुलाकात कर न्याय दिलाने की मांग की थी। लेकिन, कोई राहत नहीं मिलने पर परिवार ने एसटी-एससी और मानव अधिकार आयोग में शिकायत की थी। जिसके बाद पुलिस को हत्या का केस दर्ज करने के आदेश दिए। पिता की शिकायत पर पुलिस ने अब  मेडिकल कॉलेज की प्राचार्य डॉक्टर संगीता सक्सेना, हॉस्टल वार्डन स्टूडेंट आदर्श फौजदार और संदीप मान के खिलाफ हत्या और एससी एसटी एक्ट की धाराओं में केस दर्ज किया है। मामले की जांच पुलिस उपाधीक्षक चतुर्थ मनीष शर्मा कर रहे हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:  कुर्बानी के लिए दुबई भेजे बकरे, मंत्री कुमावत बोले-नियमों के खिलाफ एक्सपोर्ट हुए तो करेंगे कार्रवाई
विज्ञापन
विज्ञापन


यह था पूरा मामला
बता दें कि मेडिकल कॉलेज परिसर के अंदर कॉलेज के इंटर्न हॉस्टल में तीन माह पहले 5 मार्च को सुनील बैरवा कमरे में मृत अवस्था में मिला था। कमरे से पुलिस को एक नोट भी मिला था जिसमें लिखा था वह अपने माता-पिता का सपना पूरा नहीं कर पाया। उसने अपने माता-पिता से माफी मांगी थी। वहीं घटना के बाद साथी छात्रों ने कॉलेज परिसर में जमकर हंगामा करते हुए कॉलेज प्रशासन के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed