फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Kota News ›   Car Fell Into Chambal River Kota, Many People Died in Accident including groom

राजस्थान में बड़ा हादसा: चंबल नदी में गिरी बरात ले जा रही कार, दूल्हा समेत 9 लोगों की मौत

Sun, 20 Feb 2022 10:17 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा Published by: संजीव कुमार झा Updated Sun, 20 Feb 2022 10:17 AM IST
सार

Kota Accident: राजस्थान के कोटा में आज सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। दरअसल यहां बरात ले जा रही एक कार अनियंत्रित होकर चंबल नदी में गिर गई। हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में दूल्हा भी शामिल है।

विज्ञापन
Car Fell Into Chambal River Kota, Many People Died in Accident including groom
चंबल नदी में गिरी बरात ले जा रही कार - फोटो : Amar ujala

विस्तार

राजस्थान के कोटा जिले में रविवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया जिसमें बरात ले जा रही एक कार अनियंत्रित होकर कोटा के नयापुरा पुलिया से चंबल नदी में गिर गई। इस हादसे में 9 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस और प्रशासन मौके पर मौजूद है। जानकारी के मुताबिक कार में मौजूद लोग बरात बताए जा रहे है। मरने वालों में दूल्हा भी शामिल है। कार अनियंत्रित होने के कई कारण बताएं जा रहे है जिसमें शराब पीकर गाड़ी चलाना भी बताया जा रहा है। पुलिस अभी मौके पर पहुच कर गाड़ी को बाहर निकलवाने का काम कर रही है।

विज्ञापन


विज्ञापन


कार में सवार कुल नौ लोगों की मौत 
रिपोर्टर द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार दूल्हा पक्ष के लोग सवाई माधोपुर से सुबह 5.30 बजे निकल कर उज्जैन ( मध्यप्रदेश) बरात ले कर जा रहे थे। इसी दौरान कोटा में नयापुरा पुलिया से कार अनियंत्रित हो कर चंबल नदी में गिर गई। कार में सवार लोगों ने कांच खोलने के प्रयास किए पर सिर्फ एक ही कांच खुल पाया जिसकी वजह से 7 लोगों की कार में ही मौत हो गई बाकी 2 लोगों की लाश नदी में काफी दूर निकल गई। सुबह स्थानीय लोगों द्वार कार को देखने पर पुलिस को सूचना दी गई उसके बाद ही राहत कार्य शुरू हो पाया।  
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस की गोताखोर टीम अब तक 9 शव बरामद कर चुकी है, पुलिस की टीम अभी भी जांच कर रही है कहीं कोई और कोई व्यक्ति तो कार में सवार नहीं था। सभी शवों को MBS अस्पताल में रखा गया है। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कार हादसे पर अफसोस प्रकट किया और हर सम्भव मदद का आश्वासन भी दिया है, उन्होंने प्रशासन को भी निर्देश दिए हैं हर सहयता की जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed