{"_id":"67f5e74ad36ace53ad0a6ef1","slug":"big-political-stir-after-former-chief-minister-vasundhara-raje-reprimanded-the-officials-kota-news-c-1-1-noi1391-2815305-2025-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhalawar News: सोशल मीडिया पर वसुंधरा की पोस्ट वायरल होने के बाद बड़ी सियासी हलचल, जूली ने कही ये बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhalawar News: सोशल मीडिया पर वसुंधरा की पोस्ट वायरल होने के बाद बड़ी सियासी हलचल, जूली ने कही ये बात
Wed, 09 Apr 2025 12:12 PM IST
कोटा ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झालावाड़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झालावाड़
Published by: कोटा ब्यूरो
Updated Wed, 09 Apr 2025 12:12 PM IST
सार
झालावाड़ क्षेत्र में पेयजल संकट को लेकर अधिकारियों को फटकार लगाती वसुंधरा राजे की पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद कांग्रेस के हाथ बड़ा मुद्दा लग गया है, जिसे लेकर पार्टी के नेताओं ने सरकार को घेरना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
वसुंधरा राजे की पेयजल संकट को लेकर फटकार लगाती पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद सियासी हलचल बढ़ गई है। इसी के चलते कांग्रेस के हाथ अब सरकार को निशाने पर लेने के लिए एक मुद्दा मिल गया है।
हाड़ौती के दौरे पर रहीं पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने झालावाड़ जिले के कई इलाकों में पेयजल संकट को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर की है। साथ ही उन्होंने अफसरों को भी जमकर फटकार लगाते हुए तत्काल व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए हैं। रायपुर कस्बे के कई लोगों ने राजे के सामने पानी की किल्लत को लेकर शिकायत दी थी। इस पर वसुंधरा राजे ने सख्त रुख अपनाते हुए अधिकारों की खिंचाई कर दी।
इसी को लेकर राजे ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट भी किया है, जिसमें उन्होंने अधिकारों के कामकाज पर और उनकी कार्यशैली पर सवाल उठाए हैं। अब राजे के इस सोशल मीडिया पोस्ट पर सियासी हलचल भी शुरू हो गई है। राजे की अचानक एक्टिवनेस को लेकर कई कयास भी विपक्षी पार्टियों ने लगाने शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन
नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने सोशल मीडिया पर ट्वीट कर लिखा कि वसुंधरा राजे का ट्वीट भाजपा सरकार की सच्चाई उजागर करने के लिए काफी है। कितनी दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति होगी कि पूर्व मुख्यमंत्री को अपनी पार्टी की सरकार होने के बावजूद पानी जैसी आवश्यकता की पूर्ति के लिए अपनी बात सोशल मीडिया पर कहनी पड़ रही है।

पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की पोस्ट के बाद नेता प्रतिपक्ष का ट्वीट