फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Kota News ›   Bharat Jodo Yatra in Rajasthan Rahul Gandhi will walk nonstop today

Bharat Jodo Yatra: युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास, टी ब्रेक में जहां रुके वहां घर मालकिन को सिक्योरिटी ने रोका

Thu, 08 Dec 2022 02:01 PM IST
रोमा रागिनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा Published by: रोमा रागिनी Updated Thu, 08 Dec 2022 02:01 PM IST
सार

सोनिया गांधी गुरुवार सुबह जयपुर पहुंच गई हैं, यहां से वो हेलीकॉप्टर से बूंदी जाएंगी। आज ही भारत जोड़ा यात्रा कोटा से बूंदी में प्रवेश करेगी।

विज्ञापन
Bharat Jodo Yatra in Rajasthan Rahul Gandhi will walk nonstop today
भारत जोड़ो यात्रा - फोटो : Social Media

विस्तार

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का राजस्थान में गुरुवार को चौथा दिन है। कोटा में भारत जोड़ो यात्रा सुबह करीब 6 बजे शुरू हुई। पौने तीन घंटे बाद गोपालपुरा में टी ब्रेक हुआ। इस दौरान सीनियर लीडर्स ने लाड़पुरा के उपप्रधान अशोक मीणा के निवास पर नाश्ता करना था। सिक्योरिटी की वजह से अशोक मीणा की मां उर्मिला को अपने ही घर में जाने के लिए  इंतजार करना पड़ा। 

विज्ञापन


भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी करीब 6 घंटे में 23 किमी चले। कोटा से शुरू हुई यह यात्रा बूंदी जिले में खत्म हो गई। इसके बाद राहुल गांधी सोनिया गांधी से मिलने रणथंभौर निकल गए। अब दस दिसंबर को बूंदी से यात्रा की शुरुआत होगी।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


भारत जोड़ो यात्रा अनंतपुरा एंट्री गेट से शुरू हुई, जो रंगपुर तक गई। गुरुवार सुबह 11 बजे तक यात्रा सीधा रंगपुर चौराहे तक पहुंची। कोटा शहर प्रदेश का इकलौता शहर है, जो सिग्नल फ्री होगा। इन सबके साथ राहुल गांधी कोटा के विकास कार्य, फ्लाईओवर, अंडरपास चौराहों के सौंदर्यीकरण देखा। कोटा में भारत जोड़ो यात्रा में भारी भीड़ उमड़ी। इसे शांति धारीवाल के शक्ति प्रदर्शन के रूप में देखा जा रहा है। राहुल गांधी ने कोचिंग छात्रों से भी मुलाकात की। 

भारत जोड़ो यात्रा में गुरुवार को लंच ब्रेक नहीं हुआ। कोटा जिले में यात्रा के कार्यक्रम में बदलाव करके छोटा कर दिया गया। बूंदी जिले के केशोरायपाटन में राहुल गांधी की यात्रा का कैंप बनाया गया है, जहां पर दो दिन यात्रा रुकेगी।


रणथंभौर में जन्मदिन मना सकती हैं सोनिया गांधी
दूसरी ओर सोनिया गांधी भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होंगी। वे सुबह जयपुर पहुंची, जहां से वे बूंदी के लिए रवाना होंगी। बूंदी के केशवरायपाटन में चार दिनों तक राहुल की यात्रा रहेगी। गुडली गांव के पास मेगा हाईवे के पास विश्राम गृह बनाया गया है। नौ दिसंबर को भारत जोड़ो यात्रा का विश्राम है। कहा जा रहा है कि सोनिया गांधी 9 दिसंबर को रणथंभौर में अपना जन्मदिन मना सकती हैं। कहा जा रहा है कि प्रियंका गांधी भी दोनों को शेर बाग में जॉइन करेंगी।

भारत जोड़ो यात्रा में आत्महत्या करने का प्रयास
राहुल गांधी राजीव गांधी नगर स्थित राजीव गांधी की लैपटॉप के साथ प्रतिमा पर माल्यार्पण करने जाने वाले थे लेकिन इस दौरान मंच के नजदीक एक युवक ने अपने कपड़ों में आग लगा ली। हालांकि, वहां खड़े लोगों ने तत्परता से आग बुझाकर युवक की जान बचाई। युवक को आननफानन में एंबुलेंस से झालावाड़ रोड स्थित निजी अस्पताल में ले जाया गया है। पुलिस और सीआईडी इंटेलिजेंस के लोग भी अस्पताल पहुंचे। आरोपी युवक का नाम कुलदीप बताया जा रहा है। पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है। युवक ने कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाए। उसने कहा कि मैं राहुल गांधी के खिलाफ हूं। आत्मदाह करने की कोशिश करने वाला युवक भाजपा समर्थक बताया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed