फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   government arts college abvp protest student union election

राजस्थान: कोटा के सरकारी आर्ट्स कॉलेज में एबीवीपी का प्रदर्शन, प्राचार्य कक्ष पर जड़ा ताला

Mon, 05 Oct 2026 03:44 PM IST
प्रतीक पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा Published by: प्रतीक पांडेय Updated Mon, 05 Oct 2026 03:44 PM IST
सार

सरकारी आर्ट्स कॉलेज में विभिन्न मांगों को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़े छात्रों ने प्रदर्शन किया। प्राचार्य के कार्यालय में मौजूद नहीं होने पर छात्रों ने उनके कक्ष के मुख्य द्वार पर ताला जड़ दिया और नारेबाजी की। छात्रों ने छात्रसंघ चुनाव बहाल करने, आईडी कार्ड जारी करने, महापुरुषों की प्रतिमाएं लगाने और कॉलेज की व्यवस्थाएं सुधारने की मांग की है।

विज्ञापन
government arts college abvp protest student union election
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सरकारी आर्ट्स कॉलेज में सोमवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़े छात्रों ने विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। प्राचार्य डॉ. रोशन भारती के अपने कार्यालय में मौजूद न होने पर आक्रोशित छात्रों ने उनके कक्ष के मुख्य द्वार पर ताला जड़ दिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कार के बोनट पर चढ़कर नारेबाजी की और कॉलेज प्रशासन के रवैये पर विरोध जताया। इस प्रदर्शन का नेतृत्व विद्यार्थी परिषद के इकाई अध्यक्ष ऋतिक नखवाल ने किया।
विज्ञापन


छात्रसंघ चुनाव बहाल करने की मांग
इकाई अध्यक्ष ऋतिक नखवाल ने बताया कि छात्र शक्ति अपनी जायज मांगों को लेकर प्राचार्य से मिलने आई थी। प्राचार्य रोशन भारती के वहां न मिलने पर विद्यार्थियों को तालाबंदी जैसा कदम उठाने के लिए विवश होना पड़ा। उन्होंने स्पष्ट किया कि जब तक मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं होती, तब तक आंदोलन निरंतर जारी रहेगा। प्रदर्शनकारी छात्रों की मुख्य मांगों में राजस्थान के सभी विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में पुनः छात्रसंघ चुनाव कराया जाना शामिल है। छात्रों का कहना है कि चुनाव आयोजित होने से ग्रामीण और गरीब पृष्ठभूमि से आने वाले युवाओं को लोकतंत्र की मुख्यधारा से जुड़ने तथा नेतृत्व करने का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन


प्रतिमाएं स्थापित करने और आईडी कार्ड की मांग
छात्रों ने हाड़ौती के इस सबसे बड़े कॉलेज परिसर में महान हस्तियों की प्रतिमाएं लगाने का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया। उन्होंने परिसर में डॉ. भीमराव आंबेडकर, स्वामी विवेकानंद तथा अन्य महान वीरांगनाओं व महापुरुषों की प्रतिमाएं स्थापित करने का आग्रह किया। इसके अतिरिक्त नए विद्यार्थियों को शीघ्र कॉलेज आईडी कार्ड जारी करने की मांग रखी गई। आईडी कार्ड न होने के कारण विद्यार्थियों को लाइब्रेरी में पढ़ने से रोका जा रहा है, जिसे छात्रों ने प्रशासन का दोहरा रवैया बताया। परिसर में खेल का मैदान उपलब्ध न होने से खेल प्रतिभाओं को नुकसान पहुंचने की बात भी कही गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


अनिश्चितकालीन धरने की दी चेतावनी
विद्यार्थियों ने परीक्षा परिणामों तथा इंटरनल असेसमेंट की समस्याओं का तुरंत समाधान करने पर बल दिया। इसके साथ ही कॉलेज के जर्जर कमरों व वॉशरूम की बदहाल स्थिति सुधारने और परिसर में फैली गंदगी को दूर करने की मांग की। ऋतिक नखवाल ने कॉलेज प्रशासन को खुली चेतावनी देते हुए कहा कि यदि इन सभी अव्यवस्थाओं को समय रहते दूर नहीं किया गया, तो विद्यार्थी परिषद शांत नहीं बैठेगी। छात्र हितों की रक्षा के लिए कॉलेज में अनिश्चितकालीन धरना दिया जाएगा और व्यापक स्तर पर प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed