फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Kota News ›   Angry girl students protest for giving less food in girls hostel in Karauli

Rajasthan: कम खाना देने पर आक्रोशित छात्राओं ने किया प्रदर्शन, वार्डन पर पैसे वसूलने का भी आरोप

Sat, 15 Oct 2022 09:15 AM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, करौली
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, करौली Published by: रोमा रागिनी Updated Sat, 15 Oct 2022 09:15 AM IST
सार

आक्रोशित छात्राओं ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है। जिसमें उन्होंने गुणवत्तापूर्ण खाना दिलाने और हॉस्टल वार्डन पर कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन
Angry girl students protest for giving less food in girls hostel in Karauli
करौली में छात्राओं का प्रदर्शन - फोटो : Social Media

विस्तार

करौली में गर्ल्स हॉस्टल में कम खाना देने सहित कई समस्याओं को लेकर छात्राओं का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित छात्राओं ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। इसके साथ ही उन्होंने अपनी मांगों को लेकर जिला परिषद के सीओ को कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा।

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्टस के अनुसार मामला करौली कलेक्ट्रेट के सामने स्थित गर्ल्स हॉस्टल राजकीय सावित्रीबाई फुले गर्ल्स हॉस्टल का है। छात्राओं ने आरोप लगाया कि उन्हें समुचित मात्रा में भोजन नहीं दिया जा रहा है। जिसके चलते कई बार छात्राओं की तबीयत बिगड़ जाती है। इसके साथ ही उन्होंने हॉस्टल अधीक्षक पर सप्लाई में आने वाले बिस्किट के बदले पैसे वसूलने का भी आरोप लगाया। । 

विज्ञापन


छात्रा विनीता और अनीता ने बताया कि उन्हें दूध, फल भी नहीं दिया जाता। यहां तक की उन्हें परिवार से भी बात करने में समस्या आती है। इसके अलावा छात्रों ने अधीक्षक पर धमकी देने का आरोप लगाया है। छात्राओं ने कहा कि हॉस्टल से नाम काटने और देख लेने की धमकी दी जाती है। लड़कियों ने सही मात्रा में गुणवत्तापूर्ण खाना दिलाने और आरोपी हॉस्टल अधीक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed