{"_id":"69af7957bf56d8aec707004b","slug":"a-youth-forcibly-taking-a-minor-with-him-was-caught-by-the-railway-police-kota-news-c-1-1-noi1391-4033034-2026-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kota News: नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जा रहा युवक आरपीएफ के हत्थे चढ़ा, भवानीमंडी में उतारकर पुलिस को सौंपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kota News: नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जा रहा युवक आरपीएफ के हत्थे चढ़ा, भवानीमंडी में उतारकर पुलिस को सौंपा
Tue, 10 Mar 2026 08:13 AM IST
कोटा ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
Published by: कोटा ब्यूरो
Updated Tue, 10 Mar 2026 08:13 AM IST
सार
बांद्रा-लखनऊ एक्सप्रेस में युवक के साथ सफर कर रही नाबालिग बालिका को आरपीएफ की सक्रियता से सुरक्षित बचा लिया गया। दोनों को भवानीमंडी स्टेशन पर उतारकर आगे की कार्रवाई के लिए गुजरात पुलिस को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
रेलवे पुलिस ने नाबालिग को किया दस्तयाब
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पश्चिम-मध्य रेलवे के कोटा मंडल में रेलवे सुरक्षा बल की सतर्कता से एक नाबालिग को सुरक्षित बरामद कर बड़ी कार्रवाई की गई। जानकारी के अनुसार ट्रेन संख्या 20921 बांद्रा-लखनऊ एक्सप्रेस के एक कोच में संदिग्ध रूप से यात्रा कर रहे युवक और नाबालिग बालिका की पहचान कर उन्हें भवानीमंडी स्टेशन पर उतारा गया और आगे की कार्रवाई के लिए संबंधित पुलिस को सौंप दिया गया।
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ जैन ने बताया कि मंडल सुरक्षा नियंत्रण कक्ष को प्राप्त सूचना के अनुसार ट्रेन संख्या 20921 बांद्रा-लखनऊ एक्सप्रेस के कोच संख्या एस-5 में एक युवक द्वारा नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने की आशंका जताई गई थी। सूचना मिलते ही रेलवे सुरक्षा बल की टीम ने सतर्कता बरतते हुए भवानीमंडी स्टेशन पर ट्रेन के पहुंचने पर संबंधित कोच की जांच की। ड्यूटी पर तैनात टिकट परीक्षक से मिली जानकारी और पुलिस द्वारा उपलब्ध कराए गए फोटो के आधार पर संदिग्ध युवक और बालिका की पहचान की गई।
ये भी पढ़ें: पश्चिम एशिया तनाव का असर: राजस्थान में कॉमर्शियल गैस सिलेंडरों की सप्लाई पर लगी अघोषित रोक, क्या हैं कारण?
विज्ञापन
इसके बाद रेलवे सुरक्षा बल ने दोनों को सुरक्षित रूप से ट्रेन से उतारकर आवश्यक पूछताछ की। बालिका से महिला पुलिसकर्मी की मौजूदगी में पूछताछ की गई, जिसमें उसने स्वयं को बिहार निवासी बताया। वहीं युवक से पूछताछ में यह सामने आया कि वह बालिका को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जा रहा था। इसके बाद पूरी कार्रवाई की सूचना संबंधित राज्य की पुलिस को दी गई।
बाद में गुजरात पुलिस के अधिकारी अपने दल के साथ भवानीमंडी पहुंचे और विधिवत दस्तावेजी कार्रवाई पूरी करने के बाद नाबालिग बालिका और आरोपी युवक को आगे की कार्रवाई के लिए अपने साथ ले गए। रेलवे सुरक्षा बल की इस सतर्कता से एक नाबालिग को सुरक्षित बरामद कर मानव तस्करी और संभावित अपराध की घटना को समय रहते टाल दिया गया।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन