Love Affair: 'ज्योति' के चक्कर में बुझ गया 'सूरज', सुसाइड नोट में पता चला वो दो बच्चों का बाप इश्कबाज था
Commits Suicide: परिजनों ने युवक की मौत के लिए युवती को जिम्मेदार बताया है। मृतक के पिता राकेश ने बताया कि सूरज की साल 2018 में शादी की थी, उसके दो बच्चे हैं। सूरज पहले प्राइवेट हॉस्पिटल में स्वीपर का काम करता था और दो महीने पहले उसने काम छोड़ दिया।
विस्तार
राजस्थान के कोटा जिले में एक युवक ने प्रेम-प्रसंग के चलते मिष्ठान की दुकान के बाहर फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। मृतक युवक के पास एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें उसने एक लड़की पर धोखा देने का आरोप लगाया है।
वहीं, सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और मोर्चरी में रखवाया। जहां पर युवक के शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस के मुताबिक, सुसाइड नोट पर 14 मार्च की तारीख लिखी हुई है।
महावीर नगर थाना एएसआई छोटू लाल ने बताया एक सूचना मिली थी कि एक युवक ने टीनशेड से फांसी लगा ली। मृतक की पहचान नयागांव निवासी सूरज कलोश्या के रूप में हुई है। परिजनों ने युवक की मौत के लिए एक युवती को जिम्मेदार बताते हुए शिकायत दी है।
यह भी पढ़ें: मकान की छत पर बनी टंकी में छुपाकर रखी थी सवा तीन किलो अफीम, नारकोटिक्स विभाग ने दी दबिश
मृतक के पिता राकेश ने बताया कि सूरज की साल 2018 में शादी की थी। उसके दो बच्चे है। सूरज पहले प्राइवेट हॉस्पिटल में स्वीपर का काम करता था और दो महीने पहले उसने काम छोड़ दिया। जिसके बाद वो पिछले एक महीने से गन्ने के ठेले पर काम कर रहा था। परिजनों का कहना है कि हॉस्पिटल में काम करते समय उसकी दोस्ती ज्योति नाम की युवती से हुई थी। ज्योति को उसके पति ने छोड़ रखा था।
यह भी पढ़ें: बलूचिस्तान से भागकर भारत आई महिला, पूछताछ में बोली- पाकिस्तान वापस गई तो वहां जान का खतरा
पुलिस की अभी तक की जांच में सामने आया है कि पिछले तीन साल से सूरज और ज्योति के बीच में प्रेम प्रसंग चल रहा था। सूरज ने घर आना-जाना बंद कर दिया था और वो ज्योति के साथ रह रहा था। दीवाली के बाद से दोनों के बीच में मनमुटाव हो गया जब से दोनों के रिश्तों में खटास आ गई थी।
सूरज ने ही फोन कर बताया कि ज्योति ने उसकी जिंदगी बर्बाद कर दी और उसने खुद को खत्म करने की बात भी कही। उसे काफी समझाया लेकिन वो नहीं माना और उसने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। पिता राकेश ने बताया कि तीन बच्चों में सूरज दूसरे नम्बर का था। बड़ी बेटी की शादी हो चुकी। एक बेटा छोटा है। राकेश ने बताया कि सुसाइड नोट व शिकायत पुलिस को दी है।