फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Kota News ›   16 year old NEET aspirant dies after consuming poisonous substance in Kota

Rajasthan: कोटा में फिर पसरा मातम; 16 वर्षीय NEET अभ्यर्थी ने खाया जहरीला पदार्थ, इलाज के दौरान तोड़ा दम

Mon, 18 Sep 2023 10:12 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Mon, 18 Sep 2023 10:12 PM IST
सार

कोटा में 16 वर्षीय छात्रा प्रियास सिंह को उसके कोचिंग संस्थान के बाहर उल्टी करते देखा गया। उसके साथी उसे तुरंत ही अस्पताल ले गए, जहां उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
16 year old NEET aspirant dies after consuming poisonous substance in Kota
कोचिंग छात्रा ने की आत्महत्या। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

तमाम कोशिशें, काउंसिलिंग और मोटिवेशन स्पीच के बाद भी कोटा में अभ्यर्थियों के आत्महत्या करने के मामले में कमी नहीं आ रही है। सोमवार को फिर एक अभ्यर्थी ने जहर खाकर मौत को गले लगा लिया। उत्तर प्रदेश की 16 वर्षीय लड़की ने अपने छात्रावास के कमरे में ही जहर खा लिया। कोटा में अभ्यर्थियों के आत्महत्या के मामले का यह 24वां और इस महीने का दूसरा मामला है। अगस्त में छह छात्रों ने आत्महत्या की थी।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार उत्तर प्रदेश की 16 वर्षीय छात्रा प्रियास सिंह यहां कोचिंग कर रही थी। सोमवार को कोचिंग केंद्र के विज्ञान नगर इलाके में अपने छात्रावास के कमरे में कथित तौर पर जहर खा लिया। उन्होंने बताया कि प्रियास सिंह को उसके कोचिंग संस्थान के बाहर उल्टी करते देखा गया। इसके बाद उसे तुरंत ही अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान तीन घंटे बाद उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


डीएसपी धर्मवीर सिंह ने कहा कि प्रियास सिंह उत्तर प्रदेश के मऊ की रहने वाली थी। प्रियास 12वीं कक्षा की छात्रा थी। यहां रहकर वो एक कोचिंग संस्थान में एनईईटी-यूजी की तैयारी कर रही थी। विज्ञान नगर इलाके में एक छात्रावास में रह रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएसपी ने बताया कि कमरे से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। कमरे को सील कर दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। छात्रा के इस कदम के पीछे का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए शवगृह में रखा गया है। उसके माता-पिता के आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। घर वालों को घटना की जानकारी दे दी गई है।

यहां इस साल किसी कोचिंग छात्र द्वारा आत्महत्या का यह 24वां और इस महीने का दूसरा मामला है। अगस्त में छह छात्रों की आत्महत्या से मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed